{"_id":"a94ea176-2267-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sachin-wants-to-become-kickboxing-tendulkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'किकबॉक्सिंग के तेंदुलकर बनना चाहते हैं सचिन'","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
'किकबॉक्सिंग के तेंदुलकर बनना चाहते हैं सचिन'
फरीदाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Oct 2012 01:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ैना गांव के सचिन किकबॉक्सिंग के सचिन तेंदुलकर बनना चाहते है। सचिन ने हाल में ही हुई आल इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है। सतयुग दर्शन स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले सचिन वालीबॉल के भी अच्छे खिलाड़ी रहे हैं।
विज्ञापन
दो साल पहले किकबॉक्सिंग की शुरुआत करने वाले सचिन ने बताया कि लोगों में क्रिकेट को लेकर अधिक क्रेज है। उनके गांव में भी अधिक लड़के क्रिकेट ही खेलते हैं। ऐसे में किसी ऐसे खेल का चुनना जिसकी कोई खास पहचान न हो, अपने आप में चेतवानी भरा था। लेकिन उन्होंनें बिना किसी की परवाह किए किकबॉक्सिंग को चुना।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यहां तक पहुंचाने में सबसे बड़ा हाथ उनके परिवार वालों का है। बगैर उनके समर्थन के वह एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। सचिन ने बताया कि वह किकबॉक्सिंग में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसा नाम कमाना चाहते हैं। इससे दूसरे लड़के भी किकबॉक्सिंग में अपना करियर बना सकें। सचिन ने बताया कि अपने खेल को निखारने के लिए वह रोजाना पांच से छह घंटे अभ्यास करते हैं। सचिन के पिता जसराम ने बताया की वह सचिन को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव मदद करते हैं।
विज्ञापन