सचिन ने कोहली को भेजा संदेश, उधर फैंस की धड़कने बढ़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में विराट कोहली सोशल मीडिया में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से आगे निकले और फॉलोअर्स की संख्या 8 मिलियन पार कर गए। वैसे सचिन भी रिटायरमेंट के बाद सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं।
उन्होंने शुक्रवार सुबह कोहली को एक ट्वीट कर फैंस को कन्फ्यूज तो किया ही उनकी धड़कने तेज कर दी है। सचिन ने कोहली को लिखा है कि वह खेलना चाहते हैं।
सचिन के इस संदेश पर फैंस की उनके ट्विटर पर कई प्रतिक्रिया आई है। लोगों ने पूछा है कि वह किस खेल की बात कर रहे हैं।
यहां जानिए, क्या है सचिन के ट्वीट का मतलब
सचिन तेंदुलकर का विराट कोहली को भेजा गया ट्वीट उनके फैंस को कन्फ्यूज कर रहा है। मास्टर ब्लास्टर के ट्वीट को इस मतलब से भी लिया जा सकता है।
दरअसल, कोहली इंटरनेशल प्रीमियर टेनिस लीग में हिस्सा ले रही दुबई की एक कंपनी यूएई रॉयल्स के सहमालिक बन गए हैं। इतना ही नहीं उनकी टीम में टेनिस जगत के शहंशाह और सचिन के दोस्त रोजर फेडरर भी खेल रहे हैं।
सचिन विबंलडन टूर्नामेंट में अक्सर जाते हैं और हर बार फेडरर से मुलाकात करते हैं। लिहाजा इतना साफ है कि सचिन का ट्वीट काफी हद तक फेडरर से जुड़ा हो सकता है।
वैसे सचिन फुटबॉल टीम केरला ब्लास्टर्स टीम के सह-मालिक भी है। उनकी टीम इस साल इंडिया सुपर लीग के फाइनल में पहुंची थी।
यहां पढ़िए सचिन का ट्वीट और कोहली का जवाब
Hey @imVkohli, I want to play!
Not sure you have what it takes @sachin_rt paaji!