{"_id":"632a0053b4e7fb66581c834d","slug":"ronaldo-at-the-forefront-of-popularity-and-earnings-on-social-media-surpasses-messi-and-neymar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football: रोनाल्डो सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और कमाई के मामले में सबसे आगे, मेसी और नेमार को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Football: रोनाल्डो सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और कमाई के मामले में सबसे आगे, मेसी और नेमार को पीछे छोड़ा
Tue, 20 Sep 2022 11:32 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:32 PM IST
सार
पिछले एक वर्ष में रोनाल्डो के खेल के ग्राफ में गिरावट आई है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर उनके फॉलोअर्स में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी वृद्धि ने उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर बना दिया है।
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिस्टियानो रोनाल्डो भले ही फॉर्म में न हों और चैंपियंस लीग में नहीं खेल रहे हों। बावजूद इसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता का जलवा बरकरार है। दुनिया भर में 48 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स के साथ वह इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ताकतवर और लोकप्रिय फुटबॉलर हैं। उनकी इस प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट उन्हें 28 करोड़ रुपये से अधिक की राशि कमवाती है। उन्होंने इस मामले में अर्जेंटीनी स्टार लियोनल मेसी को भी पीछे छोड़ दिया है। मेसी को इंस्टा पर एक पोस्ट उन्हें 21 करोड़ रुपये से अधिक कमवाती है। वहीं विश्व विजेता फ्रांस की फुटबॉल टीम एक करोड़ 17 लाख फॉलोअर के साथ दुनिया की सबसे लोकप्रिय फुटबॉल टीम है।
मेसी, नेमार, एम्बापे दूसरे, तीसरे, चौथे स्थान पर
पिछले एक वर्ष में रोनाल्डो के खेल के ग्राफ में गिरावट आई है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर उनके फॉलोअर्स में 47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी वृद्धि ने उन्हें दुनिया का सबसे लोकप्रिय फुटबॉलर बना दिया है। मेसी के 36 करोड़ फॉलोअर्स हैं। बीते वर्ष के मुकाबले उनके फॉलोअर्स में 38.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पीएसजी में उनके साथी नेमार और म्बापे इस मामले में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। नेमार के 17 करोड़ 78 लाख फॉलोअर्स हैं। उनकी एक पोस्ट से उन्हें 9 करोड़ रुपये से अधिक की राशि की कमाई होती है। बीते वर्ष के मुकाबले में उनके फॉलोअर्स में 13.11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं फ्रांस और पीएसजी के किलियन एम्बापे के इंस्टा पर फॉलोअर्स सवा सात करोड़ हैं। उनके फॉलोअर्स में 32.52 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उन्हें भी एक पोस्ट से 9 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होती है।
ब्राजीली स्टार विनिसियस की लोकप्रियता में सर्वाधिक वृद्धि
जिस फुटबॉलर ने सोशल मीडिया के इस प्लेटफॉर्म पर पिछले वर्ष के मुकाबले सबसे ज्यादा फालोअर्स में वृद्धि दर्ज की है। वह रियल मैड्रिड और ब्राजील के विनिसियस जूनियर हैं। उनके इंस्टा पर फॉलोअर्स दो करोड़ 30 लाख हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले उनके फॉलोअर्स की संख्या में 89.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, जो कि सभी फुटबॉलरों में सर्वाधिक है। उन्हें एक पोस्ट से तकरीबन साढ़े पांच करोड़ रुपये की कमाई होती है। बैलन डि ओर खिताब के प्रबल दावेदार फ्रांस के फुटबॉलर इस पायदान में छठे स्थान पर हैं। उनके फॉलोअर्स तो पांच करोड़ 80 लाख हैं, लेकिन उन्हें एक पोस्ट से कमाई तीन करोड़ 90 लाख रुपये की होती है। फुटबॉलरों के फॉलोअर्स पर यह शोध स्टेटिस्टिक्स कंपनी नीलसन स्पोट्र्स ने की है।
विज्ञापन
फ्रांस के बाद ब्राजील दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीम
फ्रांस के बाद इंस्टा पर दुनिया की सबसे लोकप्रिय टीम 1 करोड़ 13 लाख फॉलोअर्स के साथ ब्राजील है। तीसरे स्थान पर एक करोड़ तीन लाख के साथ पुर्तगाल, 85 लाख फॉलोअर्स के साथ इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर है। अर्जेंटीना (72 लाख), मैक्सिको (57 लाख), जर्मनी (49 लाख), स्पेन (40 लाख), मोरक्को (15 लाख)न, नीदरलैंड (14 लाख फॉलोअर्स) सोशल मीडिया पर टॉप 10 में शामिल अन्य टीमें हैं।