{"_id":"66706f6a28088d002405bec0","slug":"romania-beat-ukraine-in-euro-cup-2024-this-is-romania-s-first-victory-in-this-tournament-in-24-years-2024-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EURO Cup : रोमानिया ने 24 साल में पहली जीत दर्ज की, यूक्रेन को इतने गोल से हराया, कोच को दिया जन्मदिन का तोहफा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
EURO Cup : रोमानिया ने 24 साल में पहली जीत दर्ज की, यूक्रेन को इतने गोल से हराया, कोच को दिया जन्मदिन का तोहफा
Mon, 17 Jun 2024 10:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:46 PM IST
सार
निकोलेई स्टेनसियू ने पहले हाफ में लंबी दूरी से गोल दागकर रोमानिया को बढ़त दिलाई जिसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में रजवान मारिन और डेनिस मिहाई ड्रेगस ने दो गोल दागकर टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
यूरो कप
- फोटो : UEFA EURO 2024
विस्तार
रोमानिया ने यूक्रेन के खिलाफ यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप (यूरो 2024) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमानिया ने यूक्रेन को 3-0 से एकतरफा अंदाज में हराया। रोमानिया की इस टूर्नामेंट में 24 साल में पहली और कुल दूसरी ही जीत है। इस तरह टीम ने कोच एडवर्ड इओर्डनेस्कु को जन्मदिन का तोहफा दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रगान बजने पर भावुक हुए खिलाड़ी
रोमानिया आठ वर्षों में किसी प्रमुख टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहा है और राष्ट्रगान बजते ही कई खिलाड़ी रो पड़े। यूक्रेनी फुटबॉल महासंघ ने संघर्ष को उजागर करने के लिए मैच से पहले मई 2022 में रूसी सैनिकों द्वारा नष्ट किए गए स्टेडियम के स्टैंड की म्यूनिख में झलक भी दिखाई।

स्टेनसियू ने दिलाई बढ़त
निकोलेई स्टेनसियू ने पहले हाफ में लंबी दूरी से गोल दागकर रोमानिया को बढ़त दिलाई जिसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में रजवान मारिन और डेनिस मिहाई ड्रेगस ने दो गोल दागकर टीम की 3-0 से जीत सुनिश्चित की। स्टेनसियू का एक शॉट क्रॉस बार से भी टकराया लेकिन इसके बावजूद रोमानिया ने यूक्रेन को आसानी से हरा दिया। 24 साल पहले इंग्लैंड को 3-2 से हराकर उलटफेर के बाद से रोमानिया की किसी बड़े टूर्नामेंट में यह पहली जीत थी। इओर्डनेस्कु 2016 में अपने पिता एंगेल के बाद यूरोपीय चैंपियनशिप में रोमानिया की टीम का मार्गदर्शन करने वाले पहले कोच बने। वह रविवार को 46 वर्ष के हो गए थे।