फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Reliance Industries Limited RIL announces long term partnership with Indian Olympic Association

Reliance: भारतीय ओलंपिक संघ को मिला रिलायंस का साथ, एथलीटों का समर्थन करने के लिए किया बड़ा एलान

Wed, 27 Jul 2022 08:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 27 Jul 2022 08:29 PM IST
सार

रिलायंस ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की। रिलायंस ने राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और ओलंपिक सहित प्रमुख बहु-खेल आयोजनों में भारतीय खिलाड़ियों  का समर्थन करने के लिए ऐसा किया है।

विज्ञापन
Reliance Industries Limited RIL announces long term partnership with Indian Olympic Association
रिलायंस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अरबपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने भारतीय एथलीटों का समर्थन करने के उद्देश्य से एक बड़ा एलान किया है। उसने बुधवार (27 जुलाई) को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की। रिलायंस ने राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और ओलंपिक सहित प्रमुख बहु-खेल आयोजनों में भारतीय खिलाड़ियों  का समर्थन करने के लिए ऐसा किया है।
विज्ञापन


आरआईएल ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत, आरआईएल और आईओए पेरिस ओलंपिक 2024 में पहली बार इंडिया हाउस भी स्थापित करेंगे। यह ओलंपिक आयोजन के लिए कंपनी की एक और प्रतिबद्धता को दिखाता है।
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य नीता अंबानी ने कहा, "भारत को वैश्विक खेल क्षेत्र में उच्च स्तर पर देखना हमारा सपना है। आईओए के साथ हमारी साझेदारी विश्व स्तर के बुनियादी ढांचे और अवसरों के साथ देश भर में युवा एथलीटों को समर्थन और सशक्त बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, “मैं रिलायंस इंडस्ट्रीज और नीता अंबानी को भारतीय ओलंपिक संघ के साथ इस साझेदारी के लिए और भारतीय खेलों का समर्थन करने और अगली पीढ़ी के बच्चों को ओलंपिक में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। पेरिस 2024 में इंडिया हाउस होना एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। यह ओलंपिक के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक बड़ा कदम है।"

पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए भारत जून 2023 में मुंबई में नव-विकसित बहुस्तरीय केंद्र जियो वर्ल्ड सेंटर में 140वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र की मेजबानी भी करेगा।


ओलंपिक हॉस्पिटैलिटी हाउस क्या है?
आधिकारिक ओलंपिक हॉस्पिटैलिटी हाउस के साथ दुनिया भर के राष्ट्र ओलंपिक खेलों के दौरान अपने ओलंपिक आंदोलन की भागीदारी को मजबूत करते हैं। यह उस देश की एक दृष्टि और समझ प्रदान करता है। यह अधिकारियों, खिलाड़ियों, उनके परिवारों और आमजनों को शामिल करने के लिए एक अवसर के रूप में भी कार्य करता है। 2024 के पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला घर होगा। 2016 के रियो ओलंपिक में 50 से अधिक देशों ने हॉस्पिटैलिटी हाउस की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed