{"_id":"626be141afbfeb7c975bb556","slug":"record-auto-driver-s-daughter-n-maria-breaks-national-record-in-clean-and-jerk-lifting-129-kg","type":"story","status":"publish","title_hn":"Record: ऑटो ड्राइवर की बेटी ने क्लीन एंड जर्क में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 129 किग्रा का वजन उठाया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Record: ऑटो ड्राइवर की बेटी ने क्लीन एंड जर्क में तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 129 किग्रा का वजन उठाया
Fri, 29 Apr 2022 06:29 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Apr 2022 06:29 PM IST
सार
मारिया के पिता थिमोथी ऑटोरिक्शा चलाते हैं और उनकी मां जेमिनी राज्य स्तरीय शॉट पुटर खिलाड़ी रन चुकी हैं। जेमिनी बेटी और बेटे को ट्रेनिंग के लिए त्रिशूर साई सेंटर में छोड़ने के लिए सुबह जल्दी उठती थी।
विज्ञापन
एन मारिया एमटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेटलिफ्टर एन मारिया एमटी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में महिलाओं की +87 किग्रा वर्ग में क्लीन एवं जर्क राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। मैंगलोर यूनिवर्सिटी की 24 वर्षीय मारिया ने 129 किग्रा का वजन उठाकर मनप्रीत कौर के क्लीन एवं जर्क रिकॉर्ड (128 किग्रा) को तोड़ा, जो उन्होंने साल के शुरू में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाया था।
मारिया के पिता थिमोथी ऑटोरिक्शा चलाते हैं और उनकी मां जेमिनी राज्य स्तरीय शॉट पुटर खिलाड़ी रन चुकी हैं। जेमिनी बेटी और बेटे को ट्रेनिंग के लिए त्रिशूर साई सेंटर में छोड़ने के लिए सुबह जल्दी उठती थी। जेमिनी ने कहा, मैंने शॉट पुट में राज्य स्तर पर हिस्सा लिया, लेकिन बड़ा नहीं कर पाई। मारिया की ताकत और लंबाई को देखते हुए मैं ट्रायल के लिए साई सेंटर ले गई और अपने दूसरे प्रयास में उसका चयन हो गया था।
मारिया ने स्नैच में 101 किग्रा का वजन उठाकर कुल 230 किग्रा से अपनी स्पर्धा जीत ली। हालांकि, वह राष्ट्रीय चैंपियनशिप में बनाए गए अपने संयुक्त भार के राष्ट्रीय रिकॉर्ड (231 किग्रा) की बराबरी करने से चूक गईं। पिछले महीने ही उन्होंने 231 किग्रा का वजह उठाकर नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में बुधवार के दिन खिलाड़ियों ने 17 स्वर्ण पदक जीते, जिसमें पांच मीट रिकॉर्ड बने। साथ ही भारोत्तोलन, बास्केटबॉल और बैडमिंटन स्पर्धाएं भी खत्म हो गईं। अन्ना विश्वविद्यालय ने दिन का पहला मीट रिकॉर्ड हासिल किया और पुरूषों की चार गुणा 100 मीटर मेडले में स्वर्ण पदक जीता। जैन विश्वविद्यालय ने बैडमिंटन में पुरूष और महिलाओं की टीम स्पर्धाएं जीती।