{"_id":"665bcdbbb28d84cf0f04b3d0","slug":"real-madrid-defeated-borussia-dortmund-to-win-15th-champions-league-title-dani-carvajal-vinicius-junior-shines-2024-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions League: डॉर्टमुंड को एकतरफा अंदाज में हराकर रियल मैड्रिड बना चैंपियन, 15वीं बार जीता खिताब","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Champions League: डॉर्टमुंड को एकतरफा अंदाज में हराकर रियल मैड्रिड बना चैंपियन, 15वीं बार जीता खिताब
Sun, 02 Jun 2024 07:11 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 02 Jun 2024 07:11 AM IST
सार
रियल मैड्रिड के लिए डानी ने टोनी क्रूस के कॉर्नर पर 74वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद विनिसियस जूनियर ने 83वें गोल कर रियल मैड्रिड की बढ़त को दोगुना किया।
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ रियल मैड्रिड की विजेता टीम
- फोटो : UEFA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डानी कारवाजल और विनिसियस जूनियर के एक-एक गोल की मदद से रियल मैड्रिड ने फाइनल में बोरुसिया डॉर्टमुंड को हराकर यूएफा चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। रियल मैड्रिड ने डॉटमुंड को 2-0 से हराया और 15वीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इस तरह रियल मैड्रिड ने अपने पिछले नौ यूरोपियन कप फाइनल्स जीते हैं और पिछले 11 सीजन में से छह बार टूर्नामेंट जीता है।
विज्ञापन
रियल मैड्रिड के लिए डानी ने टोनी क्रूस के कॉर्नर पर 74वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद विनिसियस जूनियर ने 83वें गोल कर रियल मैड्रिड की बढ़त को दोगुना किया। अंतिम सीटी बजने तक डॉर्टमुंड की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। निकलास फुएलक्रुग के पोस्ट पर करीम अदेयेमी गोल करने में नाकाम रहे। डॉर्टमुंड ने कई मौके गंवाए जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले हाफ में रियल मैड्रिड को करना पड़ा संघर्ष
मैड्रिड को पहले हाफ में संघर्ष करना पड़ा लेकिन इसके बाद उसने मैच में दबदबा बनाए रखा। उसकी तरफ से डैनी कार्वाजल और विनीसियस जूनियर ने गोल दागे। डॉर्टमुंड ने पहले हाफ में अच्छा खेल दिखाया। उसने कुछ मौके भी बनाए लेकिन इसका फायदा उठाने में नाकाम रहा। कार्वाजल, लुका मोड्रिक, टोनी क्रूस और नाचो ने छठी बार ट्रॉफी जीती और इस तरह से उन्होंने मैड्रिड के स्टार खिलाड़ी रहे पाको गेंटो की बराबरी की।

मैड्रिड का कोच रहते एंसेलोटी ने तीसरी बार जीता खिताब
रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी का कोच के रूप में चैंपियंस लीग में यह पांचवा खिताब है। इस तरह से उन्होंने अपने रिकॉर्ड में सुधार किया। जिनेदिन जिदान, पेप गार्डियोला और बॉब पैस्ले ने कोच के रूप में तीन-तीन बार चैंपियंस लीग जीती है। रियल मैड्रिड का कोच रहते हुए एंसेलोटी ने तीसरी बार चैंपियंस लीग जीती। वेंबले स्टेडियम में खेले गए फाइनल में अपनी टीम की जीत के बाद एंसेलोटी ने कहा, 'हमें इसकी आदत पड़ती जा रही है। हमारा स्वप्निल सफर जारी है। यह बेहद मुश्किल मैच था। हमने जितना सोचा था यह उससे अधिक कड़ा मैच था। पहले हाफ में हम थोड़ा सुस्त थे लेकिन इसके बाद हमने अच्छा खेल दिखाया।'