फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   R Praggnanandhaa finishing at the bottom of the table in the rapid section of Rapid and blitz chess tournament

Chess: भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद का रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन, इस स्थान पर रहे

Thu, 15 Aug 2024 10:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 15 Aug 2024 10:58 PM IST
सार

रैपिड स्पर्धा के तीसरे और आखिरी दिन से पहले उन्होंने तीन मुकाबले हारे और तीन ड्रॉ खेले थे। वह सातवें दौर में अमेरिका के लेनियेर डोमिनिगेज से हार गए और आखिरी मुकाबले में उन्हें अमेरिका के ही हिकारू नकामूरा ने हराया।

विज्ञापन
R Praggnanandhaa finishing at the bottom of the table in the rapid section of Rapid and blitz chess tournament
आर प्रज्ञानंद - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद का सेंट लुई रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज टूर्नामेंट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह रैपिड वर्ग में आखिरी स्थान पर रहे। रैपिड स्पर्धा के तीसरे और आखिरी दिन से पहले उन्होंने तीन मुकाबले हारे और तीन ड्रॉ खेले थे। वह सातवें दौर में अमेरिका के लेनियेर डोमिनिगेज से हार गए और आखिरी मुकाबले में उन्हें अमेरिका के ही हिकारू नकामूरा ने हराया।
विज्ञापन


आठवें दौर में उन्होंने फ्रांस के अलीरजा फिरोजा से ड्रॉ खेला। उनके कुल 18 में से चार अंक रहे। रूस के इयान नेपाम्नियाश्चि और फ्रांस के मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव और फिरोजा संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। उनके बाद अमेरिका के लेवोन आरोनियन एक अंक पीछे थे। अब प्रज्ञानंद को वापसी के लिए ब्लिट्ज वर्ग में चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा। टूर रैंकिंग में वह तीसरे स्थान पर हैं। भारत के ही डी गुकेश चौथे स्थान पर हैं और इस टूर्नामेंट के बाद होने वाले सिनक्यूफील्ड कप में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed