{"_id":"6733890b7ed726e27f07a85f","slug":"r-praggnanandhaa-believes-d-gukesh-is-favourite-to-win-the-world-chess-championship-title-against-ding-liren-2024-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Championship: लिरेन और गुकेश में से किसका पलड़ा भारी? प्रज्ञानंद ने भारतीय ग्रैंडमास्टर पर दिया ये बयान","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
World Championship: लिरेन और गुकेश में से किसका पलड़ा भारी? प्रज्ञानंद ने भारतीय ग्रैंडमास्टर पर दिया ये बयान
Tue, 12 Nov 2024 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:28 PM IST
सार
गुकेश इस साल अप्रैल में 17 साल की उम्र में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उनके लिए 2024 साल उल्लेखनीय रहा, जिसमें उन्होंने 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
प्रज्ञानंद
- फोटो : Instagram
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश और डिंग लिरेन के बीच विश्व शतरंज चैंपियनशिप का मुकाबला होना है। इस मुकाबले को लेकर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बीच, भारत के स्टार ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद का कहना है कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए भारतीय ग्रैंडमास्टर का लिरेन के खिलाफ पलड़ा भारी है और वह इस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विश्व चैंपियनशिप 25 नवंबर से 15 दिसंबर तक सिंगापुर में खेली जानी है। गुकेश इस साल अप्रैल में 17 साल की उम्र में कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। उनके लिए 2024 साल उल्लेखनीय रहा, जिसमें उन्होंने 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके विपरीत लिरेन को इस साल संघर्ष करना पड़ा है और वह जनवरी के बाद से क्लासिकल प्रारूप में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रज्ञानंद टाटा स्टील शतरंज इंडिया रैपिड एवं ब्लिट्ज टूर्नामेंट में खेलने के लिए कोलकाता आए हैं। टूर्नामेंट में उनका पहला मुकाबला ही विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा। प्रज्ञानंद ने कहा, गुकेश के हाल के फॉर्म को देखते हुए वह निश्चित रूप से खिताब का प्रबल दावेदार है, लेकिन विश्व चैंपियनशिप पूरी तरह से एक अलग टूर्नामेंट है। मुझे यकीन है कि गुकेश वास्तव में अच्छी तैयारी कर रहा होगा। देखते हैं कि मुकाबला कैसे आगे बढ़ता है।
कार्लसन के खिलाफ मुकाबले पर क्या बोले प्रज्ञानंद?
कार्लसन के खिलाफ अपने मुकाबले को लेकर इस युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर ने कहा, कार्लसन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करना काफी रोमांचक होगा। मुझे उम्मीद है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। निश्चित रूप से, हर कोई मैग्नस के साथ खेलने के लिए उत्साहित है। यह टूर्नामेंट के लिए भी अच्छा है। वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। यह वास्तव में सभी खिलाड़ियों के लिए रोमांचक है।
कार्लसन के खिलाफ अपने मुकाबले को लेकर इस युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर ने कहा, कार्लसन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करना काफी रोमांचक होगा। मुझे उम्मीद है कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। निश्चित रूप से, हर कोई मैग्नस के साथ खेलने के लिए उत्साहित है। यह टूर्नामेंट के लिए भी अच्छा है। वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। यह वास्तव में सभी खिलाड़ियों के लिए रोमांचक है।