फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Qatar Open: Iga Swiatek defeats Anett Kontaveit in final; wins qatar open, second WTA 1000 title|Tennis

Qatar Open: इगा स्विटेक ने जीता महिला सिंगल्स खिताब, एनेत कोंतावेत क हराया

Sun, 27 Feb 2022 04:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Feb 2022 04:15 PM IST
सार

स्विटेक और कोंतावेत के बीच अब तक कुल पांच मैच खेले गए हैं। इसमें से स्विटेक ने तीन और कोंतावेत ने दो मुकाबले जीते हैं। दोनों के बीच पिछले तीनों मुकाबले स्विटेक ने ही जीते हैं।

विज्ञापन
Qatar Open: Iga Swiatek defeats Anett Kontaveit in final; wins qatar open, second WTA 1000 title|Tennis
इगा स्विटेक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पोलैंड की इगा स्विटेक ने कतर ओपन का खिताब जीत लिया है। रविवार को हुए फाइनल में उन्होंने चौथी वरीयता प्राप्त एस्टोनिया के एनेत कोंतावेत को लगातार सेटों में 6-2, 6-0 से हराया। यह स्विटेक का दूसरा डब्ल्यूटीए 1000 का खिताब रहा। वहीं, उन्होंने अब तक चार डब्ल्यूटीए सिंगल्स के खिताब जीते हैं। 
विज्ञापन


दोहा में खेला गया फाइनल करीब एक घंटे तक चला। इसी के साथ स्विटेक ने सेंट पीटर्सबर्ग चैंपियन कोंतावेत के लगातार नौ मैच जीतने के सिलसिले को तोड़ दिया। फाइनल मुकाबला 10 गेम तक चला। 
विज्ञापन


स्विटेक ने जीत के बाद कहा- मैं जीत के बाद खुश हूं। मैं काफी शांत थी और पूरे टूर्नामेंट में लगभग एक ही लय में रही। फाइनल खेलना अलग तरह की फीलिंग होती है। इसमें काफी दबाव होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


WTA Qatar Open 2022: Iga Swiatek vs Viktorija Golubic Prediction, Head to  Head, Preview and Live Stream » FirstSportz

स्विटेक ने कहा- मुझे पता था कि एनेत अच्छा खेलेंगी। उन्होंने पिछले छह महीन में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। मुझे उन पर दबाव डालने की जरूरत थी। मैं खुश हूं कि आज मैंने अच्छा खेल दिखाया।


स्विटेक और कोंतावेत के बीच अब तक कुल पांच मैच खेले गए हैं। इसमें से स्विटेक ने तीन और कोंतावेत ने दो मुकाबले जीते हैं। दोनों के बीच पिछले तीनों मुकाबले स्विटेक ने ही जीते हैं।

Qatar Open news: Anett Kontaveit reaches her second WTA 1000 final

इसमें पिछले सीजन में हुए रोलैंड गैरोस और यूएस ओपन के मैच शामिल हैं। स्विटेक ने अपना पिछला डब्ल्यूटीए 1000 टाइटल रोम में पिछले साल जीता था। तब फाइनल में स्विटेक ने कैरोलिना प्लिसकोवा को 6-0, 6-0 से हराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed