{"_id":"59e988164f1c1bec538b846b","slug":"pv-sindhu-out-from-denmark-open-and-saina-defeat-marin","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधू डेनमार्क ओपन से बाहर, साइना ने मारिन को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
सिंधू डेनमार्क ओपन से बाहर, साइना ने मारिन को हराया
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:52 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधू
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक और विश्व चैम्पियनिशप की रजत पदकधारी शटलर पीवी सिंधू को यहां डेनमार्क ओपन के शुरूआती दौर में चीन की चेन युफेई से सीधे गेम में हार का मुंह देखना पड़ा। सिंधू बीती रात महिला एकल के मुकाबले में दुनिया की 10वें नंबर की चेन से 43 मिनट में 17-21 21-23 से हार गयी।
विज्ञापन
वह शीर्ष टूर्नामेंट से लगातार दूसरी बार बाहर हुई हैं। कोरिया ओपन खिताब जीतने के बाद वह पिछले महीने जापान ओपन के दूसरे दौर में हार गयी थी।
वहीं शीर्ष भारतीय महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पहले दौर के कड़े मुकाबले में ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन को 22-20 21-18 से हराकर बाहर कर दिया और स्पेन की इस खिलाड़ी से जापान ओपन के दूसरे दौर में मिली हार का बदला चुकता किया।
विज्ञापन