फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   pv sindhu joins as deputy collector in Andhra Pradesh government

ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने आंध्रप्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का पदभार संभाला

Thu, 10 Aug 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 10 Aug 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
pv sindhu joins as deputy collector in Andhra Pradesh government
पीवी सिंधू - फोटो : PTI

2016 रियो ओलंपिक के बैडमिंटन इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाली स्टार भारतीय महिला शटलर पीवी सिंधु ने बुधवार को आंध्रप्रदेश में डिप्टी कलेक्टर का पद ग्रहण किया। भारत की शीर्ष खिलाड़ी सिंधु ने गोलापुडूी में राज्य सचिवालय में कार्यभार संभाला।

विज्ञापन


इस अवसर पर सिंधु के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे। सिंधु को पिछले महीने ही राज्य सरकार ने ग्रेड-1 अधिकारी के रूप में नियुक्ति पत्र सौंपा था, मुख्यमंत्री एन। चंद्रबाबू नायडू ने स्वयं उन्हें यह पत्र सौंपा था। उन्हें 30 दिनों के अंदर पद ग्रहण करने को कहा गया था। सिंधु ने भूमि प्रशासन के मुख्य आयुक्त (सीसीएलए) के कार्यालय में पद ग्रहण किया। उन्होंने प्रमुख आयुक्त अनिलचंद्र पुनेथा को रिपोर्ट किया। 
विज्ञापन


सिंधु ने इस मौके पर कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान बैडमिंटन पर ही टिका है और आने वाले समय में वो ट्रेनिंग लेकर अपने काम की जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद हो कि सिंधू की नियुक्ति ग्रुप-1 में हुई है।  सिंधू ने इसके लिए सरकार का धन्यवाद दिया और कहा कि  उनका फोकस खेल पर ही रहेगा। पिछले साल रियो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने सिंधू को तीन करोड़ रुपये का पुरस्कार, अमरावती में हजार वर्ग गज का प्लाट और ग्रुप-1 की नौकरी देने का प्रस्ताव पारित किया था। सिंधू की सीधी नियुक्ति के लिए राज्य सरकार ने बजट सत्र में नियमों में संशोधन भी किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed