{"_id":"598535d84f1c1b5e568b469c","slug":"puneri-paltan-and-bengaluru-bulls-win-their-respective-matches-in-pro-kabaddi-league-season-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग सीजन 5: पलटन और बुल्स ने जीते अपने-अपने मुकाबले","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
प्रो कबड्डी लीग सीजन 5: पलटन और बुल्स ने जीते अपने-अपने मुकाबले
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 05 Aug 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
रोहित कुमार
- फोटो : sportskeeda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग के सीजन पांच का खुमार फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। नागपुर में शुक्रवार को खेले गए दिन के दो मुकाबलों में पुनेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन
दिन का पहला मैच जोन ए के मुकाबले में पुनेरी पलटन और दबंग दिल्ली के बीच खेला गया। पलटन ने दिल्ली को मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पलटन के लिए राजेश मोंडल का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा, जिन्होंने 8 अंक हासिल किए। कप्तान दीपक हूडा ने 7 पॉइंट बंटोरे। वहीं दबंग दिल्ली की तरफ से कप्तान मेराज शेख का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। दिल्ली से आनंद पाटिल ने 8 अंक हासिल किए। मुकाबले में जीतने पर पलटन को 5 जबकि दिल्ली को एक अंक मिला।
विज्ञापन
उधर, दूसरा मुकाबला जोन बी में बेंगलुरु बुल्स और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के मालिकाना हक वाली टीम तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया। ये मुकाबला बेहद नाटकीय दौर से गुजरा व रोमांचक रहा।
विज्ञापन
बेंगलुरु बुल्स ने तमिल थलाइवाज को 32-31 से हरा दिया। पहले हाफ में 8-23 से पिछड़ने के बाद तमिल थलाइवाज ने बढ़िया वापसी की थी, लेकिन रोहित कुमार के 11 अंकों की बदौलत बेंगलुरु बुल्स ने जीत हासिल कर ली। बुल्स की तरफ से आशीष कुमार ने 6 और महेंदर सिंह ने 5 अंक हासिल किये। थलाइवाज की तरफ से अजय ठाकुर और के।प्रपंजन ने 6-6 अंक हासिल किये, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। मैच से बुल्स को 5 और थलाइवाज को 1 अंक मिला।