{"_id":"671de42df5845cf5a3038d3b","slug":"prime-minister-narendra-modi-hailed-arjun-erigaisi-for-crossing-the-2800-mark-in-live-chess-ratings-2024-10-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: पीएम मोदी ने अर्जुन एरिगेसी को 2800 शतरंज रेटिंग पार करने पर दी बधाई, बोले-अभूतपूर्व उपलब्धि","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PM Modi: पीएम मोदी ने अर्जुन एरिगेसी को 2800 शतरंज रेटिंग पार करने पर दी बधाई, बोले-अभूतपूर्व उपलब्धि
Sun, 27 Oct 2024 12:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:29 PM IST
सार
ईएलओ 2800 रेटिंग क्लब में शामिल होना आसान नहीं है। इतिहास में अब तक केवल 16 खिलाड़ियों ने प्रकाशित रेटिंग में 2800 ईएलओ अंकों को पार किया है। अर्जुन की रेटिंग फिलहाल 2802.1 है।
विज्ञापन
अर्जुन एरिगेसी और पीएम मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय शतरंज खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने लाइव शतरंज रेटिंग में अर्जुन एरिगेसी के 2800 अंक पार करने को अभूतपूर्व उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि होने के अलावा कई अन्य युवाओं को शतरंज खेलने और वैश्विक मंच पर चमकने के लिए प्रेरित करेगा। पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के बाद एरिगेसी 2800 ईएलओ रेटिंग को पार करने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए थे।
विज्ञापन
ईएलओ 2800 रेटिंग क्लब में शामिल होना आसान नहीं है। इतिहास में अब तक केवल 16 खिलाड़ियों ने प्रकाशित रेटिंग में 2800 ईएलओ अंकों को पार किया है। अर्जुन की रेटिंग फिलहाल 2802.1 है। हाल ही में अर्जुन ने भारत की ऐतिहासिक शतरंज ओलंपियाड जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। हंगरी के बुडापेस्ट में अर्जुन का प्रदर्शन शानदार रहा था। भारत के लिए तीसरे बोर्ड पर खेलते हुए उन्होंने 11 राउंड में नौ जीत और दो ड्रॉ दिए, जिससे भारत की टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लाइव शतरंज रेटिंग में 2800 अंक का आंकड़ा पार करने के लिए अर्जुन एरिगेसी को बधाई! यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। उनकी असाधारण प्रतिभा और दृढ़ता हमारे पूरे देश को गौरवांवित करती है। एक महान व्यक्तिगत उपलब्धि होने के अलावा, यह कई और युवाओं को शतरंज खेलने और वैश्विक मंच पर चमकने के लिए प्रेरित करेगा। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।
Congratulations to Arjun Erigaisi for crossing the 2800 mark in live chess ratings! This is a phenomenal feat. His exceptional talent and perseverance make our entire nation proud. In addition to being a great personal milestone, it will also inspire many more youngsters to play…
— Narendra Modi (@narendramodi) October 27, 2024
अर्जुन की शतरंज शैली काफी विकसित हुई
अर्जुन की शतरंज शैली पिछले कुछ वर्षों में काफी विकसित हुई है। उन्हें शुरू में एक स्थितिगत खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने खेल को समझा और कई सुधार किए और अब दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में उनका नाम आता है। अर्जुन के ग्रैंडमास्टर बनने का सफर बहुत कम उम्र में शुरू हो गया था। उन्होंने 2017 में अपना अंतरराष्ट्रीय मास्टर खिताब अर्जित किया था और एक साल बाद 14 साल की उम्र में अपना ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया। वह 14 साल की उम्र में विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में अंडर -2017 डिवीजन में उपविजेता बने थे।
अर्जुन की शतरंज शैली पिछले कुछ वर्षों में काफी विकसित हुई है। उन्हें शुरू में एक स्थितिगत खिलाड़ी के रूप में जाना जाता था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने खेल को समझा और कई सुधार किए और अब दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में उनका नाम आता है। अर्जुन के ग्रैंडमास्टर बनने का सफर बहुत कम उम्र में शुरू हो गया था। उन्होंने 2017 में अपना अंतरराष्ट्रीय मास्टर खिताब अर्जित किया था और एक साल बाद 14 साल की उम्र में अपना ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल किया। वह 14 साल की उम्र में विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में अंडर -2017 डिवीजन में उपविजेता बने थे।