फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   President Draupadi Murmu congratulates Indian players for Paris Olympics, know what he said in his speech

Paris Olympics: ओलंपिक में शामिल होने वाले भारतीयों को राष्ट्रपति ने दी बधाई, जानें अभिभाषण में क्या कहा

Thu, 27 Jun 2024 05:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 27 Jun 2024 05:31 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर, भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के अधिकार के लिए बोली लगाएगा, लेकिन उसे सऊदी अरब, इंडोनेशिया और कतर जैसे मजबूत दावेदारों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu congratulates Indian players for Paris Olympics, know what he said in his speech
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अगले महीने (26 जुलाई-11 अगस्त) शुरू होने जा रहे पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा, "मेरी सरकार के प्रभावी प्रयासों का परिणाम है कि भारत के युवा खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर रिकॉर्ड संख्या में पदक जीत रहे हैं।"
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक के लिए 100 से अधिक भारतीयों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें रिकॉर्ड 21 निशानेबाज भी शामिल हैं। उनका लक्ष्य पिछले तोक्यो ओलंपिक में देश द्वारा हासिल किए गए अब तक के सर्वश्रेष्ठ सात पदकों से आगे बढ़ने का होगा। राष्ट्रपति ने कहा, "कुछ ही दिन बाद पेरिस ओलंपिक शुरू होने जा रहा है। ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हर खिलाड़ी पर हमें गर्व है। मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देती हूं।"
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के प्रमुख थॉमस बाक द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर, भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के अधिकार के लिए बोली लगाएगा, लेकिन उसे सऊदी अरब, इंडोनेशिया और कतर जैसे मजबूत दावेदारों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। मुर्मू ने कहा, "इन उपलब्धियों को और आगे ले जाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की तैयारी भी कर रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed