फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Premier League Harry Kane creates history breaks Sergio Aguero record Tottenham Hotspur beat Wolves

Premier League: हैरी केन ने रचा इतिहास, सर्जियो अगुएरो का रिकॉर्ड तोड़ा, टॉटनहम ने वूल्व्स को हराया

Sat, 20 Aug 2022 08:06 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Sat, 20 Aug 2022 08:06 PM IST
सार

हैरी केन के ऐतिहासिक गोल ने टॉटनहम को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। उसके तीन मैच में सात अंक हो गए हैं। टॉटनहम की टीम दो मैच जीती है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। उसके बाद दूसरे स्थान पर मैनचेस्टर सिटी की टीम है।

विज्ञापन
Premier League Harry Kane creates history breaks Sergio Aguero record Tottenham Hotspur beat Wolves
हैरी केन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में इंग्लैंड के स्टार फुटबॉलर हैरी केन ने शनिवार (20 अगस्त) को इतिहास रच दिया। केन प्रीमियर लीग इतिहास में एक क्लब के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मैनचेस्टर सिटी के सर्जियो अगुएरो के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हैरी केन के गोल की बदौलत टॉटनहम हॉटस्पर ने वूल्व्स को 1-0 से हरा दिया।
विज्ञापन


हैरी केन ने टॉटनहम के लिए प्रीमियर लीग में 185वां गोल किया। अगुएरो ने मैनचेस्टर सिटी के लिए 184 गोल दागे थे। केन का यह टॉटनहम के लिए प्रीमियर लीग के साथ-साथ सभी टूर्नामेंट को जोड़ते हुए कुल 250वां गोल था। केन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। उनसे आगे एलन शिएरर (260 गोल), वेन रूनी (207 गोल) और एंडी कोले (187 गोल) हैं।
विज्ञापन


मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में हैरी केन के लिए ऐतिहासिक पल आया। इस 29 वर्षीय फुटबॉलर ने 64वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। इसके बाद मैच में एक भी गोल नहीं हुआ और टॉटनहम ने मुकाबले को अपने नाम कर लिया। केन का यह प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में दूसरा गोल है। उन्होंने पिछले मैच में चेल्सी के खिलाफ एक गोल किया था। हालांकि, वह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा था। तब उन्होंने अगुएरो के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हैरी केन के ऐतिहासिक गोल ने टॉटनहम को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। उसके तीन मैच में सात अंक हो गए हैं। टॉटनहम की टीम दो मैच जीती है और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। उसके बाद दूसरे स्थान पर मैनचेस्टर सिटी की टीम है। उसके दो मैच में दो जीत के साथ छह अंक हैं। आर्सेनल के भी दो मैच में छह अंक हैं और वह तीसरे पायदान पर है। वूल्व्स की बात करें तो उसकी यह तीन मैचों में दूसरी हार है। वह फिलहाल 18वें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed