{"_id":"6154791c8ebc3e626c1951df","slug":"premier-league-arsenal-s-granit-xhaka-ruled-out-for-three-months-after-knee-injury-swiss-midfielder","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियर लीग: अर्सेनल को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से यह स्विस खिलाड़ी तीन महीने के लिए टीम से हुआ बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
प्रीमियर लीग: अर्सेनल को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से यह स्विस खिलाड़ी तीन महीने के लिए टीम से हुआ बाहर
Wed, 29 Sep 2021 08:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Sep 2021 08:03 PM IST
सार
जाका को टोटेनहम के खिलाफ मैच में 82वें मिनट के बाद मैदान से वापस बुला लिया गया था। यह मैच आर्सेनल ने 3-1 से जीता था।
विज्ञापन
आर्सेनल के ग्रैनिट जाका चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रीमियर लीग क्लब आर्सेनल को बुधवार को बड़ा झटका लगा। टीम के अहम खिलाड़ियों में शामिल ग्रैनिट जाका चोटिल हो गए हैं। वह घुटने में चोट से जूझ रहे हैं और उन्हें ठीक होने में करीब तीन महीने का वक्त लगेगा। मिडफील्डर जाका को टोटेनहम के खिलाफ मैच में चोट लगी।
जाका को टोटेनहम के खिलाफ मैच में 82वें मिनट के बाद मैदान से वापस बुला लिया गया था। यह मैच आर्सेनल ने 3-1 से जीता था। मैच के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी लुकस मौरा से उन्हें टक्कर लगी थी। आर्सेनल ने कहा है कि जाका को सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे तीन महीने में खुद ठीक हो जाएंगे।
क्लब ने अपने बयान में कहा- मंगलवार को लंदन में डॉक्टर से सलाह ली गई। उन्होंने सर्जरी नहीं कराने को कहा है। वे खुद ही रिकवर कर जाएंगे, बस उन्हें आराम की जरूरत है। हम चाहते हैं कि जाका जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करें।
विज्ञापन
29 साल के जाका ने हाल ही में कोरोना वायरस को मात दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी बात सीरी-ए क्लब एस रोमा से भी चल रही है। हालांकि, इन सब कयासों के बीच जाका ने आर्सेनल से ही एक साल का करार किया। उन्होंने अब तक इस क्लब के लिए कुल पांच मैच खेले हैं।