फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   pre departure dope test closed Before the Olympics

एक्सक्लूसिवः ओलंपिक से पहले ‘प्री डिपार्चर डोप टेस्ट’ बंद

Mon, 04 Jul 2016 03:34 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
pre departure dope test closed Before the Olympics

रियो ओलंपिक से ठीक पहले विदेश खेलने जाने वाली भारतीय टीमों के होने वाले प्री डिपार्चर डोप टेस्ट बंद कर दिए गए हैं। नाडा ने वाडा कोड 2015 का हवाला दे खेल संघों को ये टेस्ट करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि वाडा कोड 2009 की अनदेखी कर देश को किरकिरी से बचाने के लिए सालों से नाडा प्री डिपार्चर डोप टेस्ट करता आ रहा है। कई मौकों पर इन टेस्टों में फंसने वाले खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कंपटीशनों में भेजने से रोका जा चुका है, लेकिन ओलंपिक सिर पर है और अब सभी खेलों की टीमें यह टेस्ट कराए बिना विदेश खेलने जा रही हैं।
विज्ञापन


इससे ओलंपिक और विदेशी टूर्नामेंटों में भारतीय खिलाड़ियों के डोप में फंसने का खतरा बढ़ गया है।

वाडा कोड 2009 के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में जाने से पहले देश में कराए जाने वाले प्री डिपार्चर टेस्ट अवैध माने जाते हैं, लेकिन डोप पॉजिटिव केसों की बढ़ती संख्या के चलते सभी टीमों को  हिदायत जारी की जा रही थी कि वे अपने खिलाड़ियों का डोप टेस्ट कराकर उनकी जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 के वाडा कोड में प्री डिपार्चर टेस्ट को पूरी तरह अवैध करार दिया गया। सूत्र बताते हैं कि नाडा को लगा कि इसका खुलासा वाडा को हुआ तो एजेंसी पर प्रतिबंध लग सकता है। इसके बाद नाडा ने सभी खेल संघों को कहा अब यह टेस्ट नहीं होंगे।

साई खुद कहता है ये टेस्ट कराने को
अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में टीम भेजने के निकाले जाने वाले दस्तावेज में साई खुद ये डोप टेस्ट कराने को कहता है। खेल संघों से कहा जाता कि टीम भेजने से पहले ये डोप टेस्ट अनिवार्य हैं। साई अभी भी इन आदेशों को निकाल रही है।

खेल संघों ने टेस्ट बंद करने का किया विरोध

pre departure dope test closed Before the Olympics

प्री डिपार्चर डोप टेस्ट बंद करने का खेल संघों ने विरोध किया है। एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग ने इन टेस्टों को कराने को कहा है। खेल संघों ने अपनी टीमों के ये टेस्ट कराने को नाडा को लिखा तो उन्होंने इंकार कर दिया।

जिसके चलते एशियाई वेटलिफ्टिंग और हाल ही में ब्राजील गई टीमें बिना डोप टेस्ट के गई हैं। नाडा ने खेल संघों से कहा है उनकी ओर से रैंडम टेस्ट किए जाएंगे। यह उनकी मर्जी होगी वह इन टेस्टों को कब करेंगे।

शैलजा, प्रमिला, सत्या रोके जा चुके हैं खेलने से
2006 के मेलबर्न कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले प्री डिपार्चर टेस्ट में लिफ्टर पी शैलजा, प्रमिलावल्ली डोप में फंसे थे। इन दोनों को मेलबर्न जाने से रोका गया। 2010 के गुआंग झू एशियाई खेलों में चार गुणा 100 मीटर रिले टीम के सदस्य एस सत्या के गुआंग झू पहुंचने के बाद प्री डिपार्चर टेस्ट की रिपोर्ट आई। उन्हें रातों रात वहां से देश वापस भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed