{"_id":"630091e20cd06c16be716d86","slug":"praggnanandhaa-beats-world-number-6-player-in-crypto-cup-chess-fourth-consecutive-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"Praggnanandhaa: प्रगनाननंदा ने क्रिप्टो कप शतरंज में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी को हराया, लगातार चौथी जीत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Praggnanandhaa: प्रगनाननंदा ने क्रिप्टो कप शतरंज में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी को हराया, लगातार चौथी जीत
Sat, 20 Aug 2022 01:18 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:18 PM IST
सार
सत्रह वर्ष के प्रगनाननंदा अब 12 अंक लेकर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के साथ शीर्ष पर हैं। कार्लसन ने चीन के कुआंग लियेम ली को 3-1 से हराया।
विज्ञापन
प्रगनाननंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के आर प्रगनाननंदा ने एफटीएक्स क्रिप्टो कप शतरंज में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी लेवोन आरोनियन को 3-1 से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। सत्रह वर्ष के प्रगनाननंदा अब 12 अंक लेकर दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन के साथ शीर्ष पर हैं। कार्लसन ने चीन के कुआंग लियेम ली को 3-1 से हराया।
पहले दो मुकाबले ड्रॉ रहने के बाद प्रगनाननंदा ने तीसरा मुकाबला जीता। इसके बाद चौथे मुकाबले में 44 चालों में जीत दर्ज करके पूरे अंक हासिल किए। उन्होंने पहले अलीरजा फिरोजा को , फिर अनीश गिरी और तीसरे दौर में हैंस नीमैन को हराया था।
फिरोजा के प्रगनाननंदा और कार्लसन से चार अंक कम हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। आठ खिलाड़ियों का यह टूर्नामेंट चैंपियंस शतरंज टूर का अमेरिकी फाइनल है। इसमें सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से खेलेंगे और हर मैच जीतने पर 7500 डॉलर मिलेंगे।