{"_id":"630325047eca9f217e42baa8","slug":"praggnanandhaa-beats-world-champion-carlsen-for-the-third-time-finishes-second-in-ftx-crypto-cup","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FTX Crypto Cup: प्रगानाननंदा ने तीसरी बार विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया, क्रिप्टो कप में दूसरे स्थान पर रहे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
FTX Crypto Cup: प्रगानाननंदा ने तीसरी बार विश्व चैंपियन कार्लसन को हराया, क्रिप्टो कप में दूसरे स्थान पर रहे
Mon, 22 Aug 2022 12:11 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मियामी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:11 PM IST
सार
क्रिप्टो कप के फाइनल राउंड में प्रगनाननंदा ने विश्व के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को तीसरी बार हराया है। उन्होंने टाईब्रेक में यह मुकाबला 4-2 से जीता, लेकिन अंत में दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
प्रगानाननंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रगानाननंदा ने एक बार फिर पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। कार्लसन के खिलाफ यह उनकी तीसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने दो ऑनलाइन इवेंट में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को हराया था। हालांकि, इस जीत के बावजूद प्रगानाननंदा क्रिप्टो कप में दूसरे स्थान पर रहें। नॉर्वे के कार्लसन ने प्रगानाननंदा के खिलाफ टाई ब्रेक में 4-2 की हार के बावजूद पहला स्थान हासिल किया। कार्लसन ने कुल 16 मैच अंक हासिल किए, जबकि प्रगानाननंदा ने 15 मैच अंक हासिल किए। अलिरोजा फिरोउजा ने भी ने 15 मैच अंक हासिल किए, लेकिन वो टूर्नामेंट में पहले प्रगानाननंदा से हार चुके थे। इस वजह से उन्हें तीसरे स्थान के साथ संतोष करना पड़ा।
17 साल के प्रगानाननंदा और विश्व चैंपियन कार्लसन के मुकाबले में शुरुआती दो गेम ड्रा हुए थे। इसके बाद कार्लसन ने तीसरा गेम जीतकर बढ़त बनाई और प्रगानाननंदा ने चौथा गेम जीतकर मुकाबला टाई ब्रेक में पहुंचा दिया। टाई ब्रेक में उन्होंने शुरुआती दो मैच जीतकर कार्लसन को चौका दिया। वो इसी साल कार्लसन को दो बार हरा चुके हैं। इसके अलावा चेस ओलंपियाड में उन्होंने इंडिया बी टीम को कांस्य पदक दिलाने में अहम योगदान दिया था।
दो मैच हारने के बाद कार्लसन को हराया
कार्लसन के खिलाफ खेलने से पहले प्रगानाननंदा इसी टूर्नामेंट में दो मुकाबले हार चुके थे। उन्हें रविवार को पोलैंड के जान क्रिजिस्टॉप डूडा ने टाईब्रेक में 4-2 से हराया था। वहीं, शनिवार को चीन के क्वांग लीम ली ने हराया था। इस टूर्नामेंट की इनामी राशि करीब छह लाख रुपये (75 हजार डॉलर) है।
विज्ञापन
प्रगानाननंदा के खिलाफ हार के बाद कार्लसन ने कहा कि वो पूरा दिन खराब खेलते रहे, लेकिन अब उन्हें वह ट्रॉफी मिलेगी, जिसके वो हकदार हैं। अंतिम मैच हारने के बावजूद वो पहले स्थान पर रहे और टूर्नामेंट अपने नाम किया। उन्होंने आगे कहा कि हारना कभी भी अच्छा नहीं होता, लेकिन यह बहुत अच्छा समय है।