फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Praggnanandhaa and Vaishali star as Indian Men's and Women's teams start strong at Chess Olympiad 2024

Chess Olympiad: प्रज्ञानंद और वैशाली ने भारत की कराई शानदार शुरुआत, पुरुष और महिला टीमों को मिली जीत

Thu, 12 Sep 2024 04:31 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 12 Sep 2024 04:31 PM IST
सार

भारतीय पुरुष टीम ने मोरक्को को 4-0 से हराया, जबकि महिला टीम ने जमैका पर 3.5-0.5 से जीत दर्ज की। विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने पहले दौर से ब्रेक लिया है।

विज्ञापन
Praggnanandhaa and Vaishali star as Indian Men's and Women's teams start strong at Chess Olympiad 2024
प्रज्ञानंद - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद और आर वैशाली ने 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारत की शानदार शुरुआत कराई। भारत की पुरुष और महिला टीमों ने जीत के साथ शुरुआत की, जिसमें यह भाई-बहन की जोड़ी चमकी। भारतीय पुरुष टीम ने मोरक्को को 4-0 से हराया, जबकि महिला टीम ने जमैका पर 3.5-0.5 से जीत दर्ज की। विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर डी गुकेश ने पहले दौर से ब्रेक लिया है। 
विज्ञापन

प्रज्ञानंद, विदित, एरिगेसी और हरिकृष्णा भी जीते 
प्रज्ञानंद ने शुरुआत करते हुए तिसिर मोहम्मद को हराया। विदित गुजराती, अर्जुन एरिगेसी और पी हरिकृष्णा ने भी अपने अपने मुकाबले जीते। प्रज्ञानंद ने मोरक्को के मोहम्मद को मात दी, जबकि गुजराती ने ओखिर मेहदी पियरे को हराया। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज एरिगेसी ने भी जाक एलबिलिया के खिलाफ अपना मुकाबला मजबूती से जीता। हरिकृष्णा को अनस मोसियाद ने चुनौती दी, लेकिन खेल की उनकी गहरी समझ प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ी। पुरुष टीम अगले दौर में आइसलैंड से खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैशाली, तानिया ने टाइम कंट्रोल में जीत दर्ज की 
महिला वर्ग में आर वैशाली और तानिया सचदेव ने पहले टाइम कंट्रोल में ही जीत दर्ज कर ली, जबकि दिव्या देशमुख को जीत के लिए पसीना बहाना पड़ा। वहीं, वंतिका अग्रवाल ने ड्रॉ खेला। अन्य मुकाबलों में अमेरिका ने पनामा को 3.5-0.5 से हराया। ओपन वर्ग में 99 टीमों ने जीत के साथ शुरुआत करके दो दो अंक बनाए। वैशाली को एडानी क्लार्क के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए कोई दिक्कत नहीं आई। डी हरिका को आराम दिया गया था। तानिया सचदेव ने भी गैब्रियला वाटसन पर आसानी से जीत दर्ज की। विश्व जूनियर बालिका चैंपियन दिव्या ने रचेल मिलेर के खिलाफ बराबरी के मुकाबले में बाजी मारी। वंतिका ने हालांकि रेहाना ब्राउन से ड्रॉ खेला। महिला वर्ग में 178 टीमें भाग ले रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed