फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Pragananadhaa stuns world number two fabiano caruana in round five of Norway Chess tournament

Chess: प्रज्ञानंद ने दूसरे नंबर के खिलाड़ी कारुआना को हराया, क्लासिकल शतरंज में हासिल की ये विशेष उपलब्धि

Sun, 02 Jun 2024 09:17 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 02 Jun 2024 09:17 AM IST
सार

प्रज्ञानंद अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल हो जाएंगे। 18 वर्ष के भारतीय ग्रैंडमास्टर ने इससे पहले तीसरे दौर में कार्लसन को हराया था।

विज्ञापन
Pragananadhaa stuns world number two fabiano caruana in round five of Norway Chess tournament
आर प्रज्ञानंद - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञानंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी फाबियानो कारुआना को क्लासिकल शतरंज के पांचवें दौर में हराया। इस जीत के साथ प्रज्ञानंद ने क्लासिक शतरंज में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन और दूसरे नंबर के खिलाड़ी कारुआना को पहली बार हराया है।
विज्ञापन

विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 पर पहुंचे प्रज्ञानंद
प्रज्ञानंद अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में शामिल हो गए हैं। 18 वर्ष के भारतीय ग्रैंडमास्टर ने इससे पहले तीसरे दौर में कार्लसन को हराया था। फिड शतरंज विश्व कप के गत उपविजेता प्रज्ञानंद ने शानदार चाल चलते हुए कार्लसन को मात दी थी। इससे पहले भी अपने करियर में कुछ मौकों पर प्रज्ञानंद ने कार्लसन को रेपिड और ब्लिट्ज गेम को मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

नाकामुरुा ने बढ़त मजबूत की
अमेरिका के हिकारू नाकामुरा ने खराब फॉर्म में चल रहे चीन के विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन पर अपनी बढ़त को एक अंक तक बढ़ा दी। नाकामुरा के 10 अंक हैं। कार्लसन ने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराया। अब जबकि टूर्नामेंट में पांच दौर की बाजियां खेली जानी बाकी हैं तब प्रज्ञानंद 8.5 अंक लेकर विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन के बाद तीसरे नंबर पर हैं। अलीरेजा के 6.5 अंक हैं और वह चौथे स्थान पर हैं। कारुआना पांच अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं, जबकि डिंग लिरेन की खराब फॉर्म जारी है। उनके केवल 2.5 अंक हैं। प्रज्ञानंद और कारुआना के बीच शुरू में मोहरों की अदला बदली देखी गई। प्रज्ञानंद ने अमेरिकी खिलाड़ी को उलझाए रखा। कारुआना ने 66वीं चाल में गलती की जिसका प्रज्ञानंद ने पूरा फायदा उठाया और इसके 11 चाल बाद जीत दर्ज की। 

वैशाली का शानदार प्रदर्शन जारी
महिला वर्ग में प्रज्ञानंद की बहन और ग्रैंडमास्टर भारत की आर वैशाली ने अपना स्वप्निल प्रदर्शन जारी रखा और आर्मगेडन गेम में चीन की टिंगकी लेई को हराकर अपने अंको की संख्या 10 पर पहुंचा दी है। वैशाली के बाद अन्ना मुजीचुक का नंबर आता है जिनके नौ अंक हैं। उन्होंने पांचवें दौर में स्वीडन की पिया क्रैमलिंग को हराया। महिला विश्व चैंपियन वेनजुन जू ने आर्मगेडन में भारत की कोनेरू हंपी को पराजित किया। वह 7.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। लेई छह अंक लेकर चौथे स्थान पर हैं। वह हंपी से दो अंक आगे हैं। क्रैमलिंग के केवल तीन अंक हैं और वह तालिका में सबसे निचले स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed