{"_id":"66a65de19372cd5b710151be","slug":"pm-modi-manu-bhaker-pm-modi-spoke-to-medal-winner-manu-bhaker-over-the-phone-shooter-expressed-gratitude-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM Modi-Manu Bhaker: पीएम ने की मनु से फोन पर बात, कहा- टोक्यो में पिस्टल दगा दे गई, पेरिस में कसर पूरी कर दी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
PM Modi-Manu Bhaker: पीएम ने की मनु से फोन पर बात, कहा- टोक्यो में पिस्टल दगा दे गई, पेरिस में कसर पूरी कर दी
Sun, 28 Jul 2024 08:34 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 28 Jul 2024 08:34 PM IST
सार
मनु भाकर की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर बधाई दी। वहीं, मनु ने भी उनका आभार जताया।
विज्ञापन
मनु भाकर-पीएम मोदी
- फोटो : twitter
विस्तार
भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीत लिया। उनकी ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर बधाई दी। वहीं, मनु ने भी उनका आभार जताया।
विज्ञापन
Trending Videos
पीएम मोदी ने पहले मनु को ट्वीट कर बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, "एक ऐतिहासिक पदक। बहुत बढ़िया, मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीतने के लिए। कांस्य पदक के लिए बधाई। यह सफलता और भी खास है क्योंकि वह भारत के लिए निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।"
Thank you Hon’ble Prime Minister @narendramodi ji for your blessings. I would like to thank government for all the support and encouragement. It means a lot. https://t.co/JxfDYU0oK4
— Manu Bhaker🇮🇳 (@realmanubhaker) July 28, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके जवाब में मनु ने लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आपके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। मैं सरकार को सभी समर्थन और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। इसका बहुत मतलब है।"
इसके बाद पीएम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता मनु भाकर को फोन पर बधाई दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। दोनों के बीच एक लंबी बातचीत हुई। पीएम ने मनु से कहा, "तुम्हारे पदक की खबर सुनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पीएम ने कहा आप 0.1 अंक से रजत पदक से चूक गईं। बावजूद इसके आपने देश का नाम रोशन किया है। पीएम ने कहा आपको दो तरह के श्रेय मिल रहे हैं। पदक जीतने के लिए और ओलंपिक पदक जीतने वाली देश की पहली महिला शूटर बनने के लिए।" उन्होंने आगे कहा, "टोक्यो ओलंपिक में उनकी पिस्टल ने उनके साथ दगा कर दिया था, लेकिन इस बार उन्होंने सारी कमियों को पूरा कर दिया।" मनु ने इस पर कहा, "अभी और मैच हैं, आगे उनमें और अच्छा करूं ऐसी उनकी कोशिश रहेगी।"
पीएम से बात के बाद निशानेबाज ने बताया कि मुझे बहुत अच्छा लगा कि "उन्होंने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकाला।हमारी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने मुझे बधाई दी। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है।"
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi interacts with Olympic Bronze Medalist Manu Bhaker and congratulated her on winning a Bronze medal in Women’s 10 M Air Pistol at #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/IHrumNS5yv
— ANI (@ANI) July 28, 2024
#WATCH पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से बात करने पर ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कहा, "...मुझे बहुत अच्छा लगा कि उन्होंने अपने व्यस्त शिड्यूल से समय निकाला...हमारी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने मुझे बधाई दी। मेरे लिए यह… pic.twitter.com/ljQyN7kc7V
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2024