U23 Wrestling: एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के दबदबे के मुरीद हुए पीएम मोदी, तारीफों के बांधे पुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने पुरुष और महिला पहलवानों को जीत की बधाई दी। आइए जानते हैं पीएम ने क्या कहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। पीएम ने लिखा, 'हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन। हमारी पुरुषों की फ्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में टीम खिताब जीते। पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने नौ पदक हासिल किए, जिनमें चार स्वर्ण पदक शामिल थे। इस तरह उन्होंने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सबसे ज्यादा कुल पदकों का रिकॉर्ड बनाया। महिलाओं की कुश्ती टीम ने 10 पदक जीते, जिनमें छह स्वर्ण पदक शामिल थे। ग्रीको-रोमन टीम ने भी आठ पदकों के साथ अपने अब तक के सबसे ज्यादा कुल पदकों का रिकॉर्ड बनाया। हमारे पहलवानों को बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।'
An outstanding performance by our wrestlers!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2026
Our Men’s Freestyle and Women’s Wrestling teams won the Team Titles at the 2026 U23 Asian Championships in Da Nang, Vietnam.
The Men’s Freestyle Wrestling team secured 9 medals, including 4 Golds, thus registering India’s… pic.twitter.com/41PruCuk1U
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष संजय सिंह ने भी भारतीय पहलवानों को बधाई देते हुए कहा था, 'अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप की ट्रॉफी उठाना भारतीय कुश्ती के लिए एक बड़ी कामयाबी है और पूरे देश के लिए बहुत गर्व की बात है। हमारे फ्रीस्टाइल पहलवानों ने किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जैसे शीर्ष कुश्ती देशों से आगे रहने के लिए जबरदस्त इरादा और तकनीकी बेहतरी दिखाई है। तीनों स्टाइल में, हमारे एथलीटों ने साबित कर दिया है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। मैं इस ऐतिहासिक जीत को संभव बनाने के लिए हमारे सभी मेडल विजेताओं, कोचों और सपोर्ट स्टाफ को दिल से बधाई देता हूं।'
अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रदर्शन यादगार रहा था। टीम ने फ्रीस्टाइल कुश्ती के क्षेत्र में किर्गिस्तान और कजाकिस्तान जैसे देशों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। किर्गिस्तान दूसरे, जबकि कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रही थी। भारतीय टीम ने फ्रीस्टाइल में ऐतिहासिक जीत के साथ अपने कॉन्टिनेंटल कैंपेन का शानदार अंत किया। टीम ने फ्रीस्टाइल, महिला कुश्ती (रेसलिंग) और ग्रीको-रोमन कैटेगरी में 11 स्वर्ण, सात रजत और नौ कांस्य सहित कुल 27 पदक जीते।