फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi congratulates Raunak Sadhwani youngest Grandmaster crowned World Junior Rapid Chess Championship 2023

Chess Champion: 17 साल के रौनक बने शतरंज अंडर-20 के विश्व चैंपियन, पीएम मोदी ने दी बधाई

Sun, 15 Oct 2023 05:21 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, इटली (सार्डिनिया)
एजेंसी, इटली (सार्डिनिया) Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 15 Oct 2023 05:21 AM IST
सार

खास बात यह है कि रौनक को टूर्नामेंट में खेलने के लिए वीजा हासिल करने में परेशानी आई थी, लेकिन उनकी एकाग्रता भंग नहीं हुई।

विज्ञापन
PM Modi congratulates Raunak Sadhwani youngest Grandmaster crowned World Junior Rapid Chess Championship 2023
Raunak Sadhwani - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के ग्रैंडमास्टर 17 वर्षीय रौनक साधवानी इटली में दमदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-20 विश्व जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियन बन गए। महाराष्ट्र के नागपुर के रौनक ने 11वें राउंड में 8.5 अंक के साथ विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। खास बात यह है कि रौनक को टूर्नामेंट में खेलने के लिए वीजा हासिल करने में परेशानी आई थी, लेकिन उनकी एकाग्रता भंग नहीं हुई।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर रौनक साधवानी को बधाई दी। उन्होंने कहा, रौनक ने रणनीतिक प्रतिभा, कौशल से विश्व को आश्चर्यचकित किया और देश को गौरवान्वित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, फिडे वर्ल्ड जूनियर रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2023 में ऐतिहासिक जीत के लिए रौनक साधवानी को बधाई। उनकी रणनीतिक प्रतिभा और कौशल ने दुनिया को आश्चर्यचकित किया। साथ ही देश को गौरवान्वित भी किया है। वह अपनी असाधारण उपलब्धियों से हमारे देश के युवाओं को प्रेरित करते रहें। उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। 
विज्ञापन




हौसला बनाए रखा
शीर्ष वरीयता प्राप्त रौनक के अभियान की शुरुआत खराब रही। दूसरे और 5वें राउंड में वे बेहद कम रैंक वाले खिलाड़ियों से हार गए थे। पांच राउंड तक सिर्फ तीन अंक हासिल कर पाए थे। हालांकि अंतिम राउंड में जर्मनी के टोबियास कोएले को हराकर विजेता बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed