फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   PM Modi congratulated Koneru Humpy on becoming World Rapid Chess Champion, said- her victory is inspiring

PM Modi: पीएम मोदी ने कोनेरू हम्पी को विश्व रैपिड शतरंज विजेता बनने पर बधाई दी, कहा- उनकी जीत प्रेरणादायक

Sun, 29 Dec 2024 04:35 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 29 Dec 2024 04:35 PM IST
सार

खिताबी मुकाबले में हम्पी ने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराया और देश का नाम रोशन किया। उनकी इस खास उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। 

विज्ञापन
PM Modi congratulated Koneru Humpy on becoming World Rapid Chess Champion, said- her victory is inspiring
पीएम मोदी-कोनेरू हम्पी - फोटो : ANI/@narendramodi

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्ट कोनेरू हम्पी ने रविवार को दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। खिताबी मुकाबले में उन्होंने इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराया और देश का नाम रोशन किया। उनकी इस खास उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। 
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी बधाई
पीएम ने एक्स पर हम्पी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा- 2024 फिडे महिला विश्व रैपिड चैम्पियनशिप जीतने पर हम्पी कोनेरू को बधाई। उनकी दृढ़ता और प्रतिभा लाखों लोगों को प्रेरित करती है। यह जीत और भी ऐतिहासिक है क्योंकि यह उनका दूसरा विश्व रैपिड चैम्पियनशिप खिताब है, जिससे वह यह अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम राउंड में जीत की दरकार थी
37 वर्षीय हम्पी ने 11 में से 8.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया।  यह भारतीय ग्रैंडमास्टर के लिए एक निर्णायक जीत थी। उन्हें चैंपियनशिप जीतने के लिए में सिर्फ जीत की ही दरकार थी। ड्रॉ या हार से उनका सपना टूट जाता। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। रूस के 18 वर्षीय वोलोदर मुर्जिन ने पुरुष वर्ग में यह खिताब जीता। नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बाद मुर्जिन दूसरे सबसे कम उम्र के FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियन हैं। नोदिरबेक ने 17 साल की उम्र में खिताब जीता था।
विज्ञापन

2019 में भी जीता था खिताब
हम्पी ने 2019 में जॉर्जिया के बटुमी में चैंपियनशिप जीतकर सफलता के शिखर पर पहुंची थीं। तब उन्होंने चीन की लेई टिंगजी को एक नर्वस-व्रैकिंग आर्मगेडन गेम में हराया था। जबकि पिछले साल (2023) वह उज्बेकिस्तान के समरकंद में इसी टूर्नामेंट में रजत पदक जीती थीं। वह  2023 में रूस की अनास्तासिया बोदनारुक के खिलाफ टाईब्रेक में खिताब से चूक गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed