फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Peter Gade Said goodbye to Badminton

पीटर गेड ने बैडमिंटन को अलविदा कहा

Tue, 30 Oct 2012 09:28 PM IST
कोपेनहेगेन/एजेंसी
कोपेनहेगेन/एजेंसी Updated Tue, 30 Oct 2012 09:28 PM IST
विज्ञापन
Peter Gade Said goodbye to Badminton

डेनमार्क के महान बैडमिंटन खिलाड़ी पीटर गेड ने युवा शटलरों को मौके देने की बात कहते हुए मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोर्ट को अलविदा कहने की घोषणा की। पांच बार के यूरोपियन चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर वन गेड ने इस मौके पर कहा कि अपने कैरियर के समापन को लेकर वह संतुष्ट हैं।

विज्ञापन


लगभग एक दशक तक एशियाई बैडमिंटन की पहचान बने रहे गेड ने कहा, ‘यह संघर्ष बहुत अच्छा था और इसके समापन का यह सही तरीका है। आखिरी मैच में किसी अनजान खिलाड़ी के हाथों हारने के बजाय मैं हमवतन जान जार्गेसेन से हारा। यह मेरे लिए संतोष की बात है। यहां से मशाल युवाओं के हाथ में है।’
विज्ञापन


1998 से 2001 तक और कुछ समय के लिए 2006 में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी रहे गेड को पेरिस ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में बीते हफ्ते जान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। टूर्नामेंट के आयोजकों ने रविवार को उन्हें सम्मानित किया था। हालांकि गेड अपने सांकेतिक आखिरी मैच में डेनमार्क मास्टर्स के पूर्वाभ्यास के तौर पर घरेलू दर्शकों के समक्ष कोपेनहेगेन में ओलंपिक चैंपियन लिन दान का सामना करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed