फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics Day 6 India Schedule Today Para Shooting Athletics Archery Medals Tally Update

Paralympics India Schedule Day 6: अवनि लेखरा से एक और स्वर्ण की आस, आज 20 के पार हो सकती है पदकों की संख्या

Tue, 03 Sep 2024 09:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Sep 2024 09:45 AM IST
सार

भारतीय दल मंगलवार को और अधिक पदकों की उम्मीद करेगा। पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकी स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में फिर से चुनौती पेश करेंगी।

विज्ञापन
Paris Paralympics Day 6 India Schedule Today Para Shooting Athletics Archery Medals Tally Update
अवनि लेखरा - फोटो : Twitter

विस्तार

पेरिस पैरालंपिक में भारतीय एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भारतीय खिलाड़ियों ने आठ पदक अपने नाम किए। इनमें दो स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने लगातार दूसरी बार स्वर्ण पर कब्जा किया, जबकि पैरा बैडमिंटन में नितेश कुमार ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस बार 25 पार का लक्ष्य है और भारतीय दल अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर अग्रसर है। भारत अब तक 15 पदकों के साथ 15वें स्थान पर है। तीन साल पहले टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने 19 पदक जीते थे।
विज्ञापन


पैरालंपिक 2024 में इन्होंने जीते पदक
  • अवनि लेखरा: स्वर्ण पदक: निशानेबाजी
  • मोना अग्रवाल: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • मनीष नरवाल: रजत पदक: निशानेबाजी
  • रुबीना फ्रांसिस: कांस्य पदक: निशानेबाजी
  • प्रीति पाल: कांस्य पदक: एथलेटिक्स
  • निषाद कुमार: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • योगेश कथुनिया: रजत पदक: एथलेटिक्स
  • नितेश कुमार: स्वर्ण पदक: बैडमिंटन
  • मनीषा रामदास: कांस्य पदक: बैडमिंटन
  • तुलसीमति मुरुगेसन: रजत पदक: बैडमिंटन
  • सुहास एलवाई: रजत पदक: बैडमिंटन
  • राकेश कुमार/शीतल देवी: कांस्य पदक: तीरंदाजी
  • सुमित अंतिल: स्वर्ण पदक: एथलेटिक्स
  • नित्या श्री सिवान: कांस्य पदक: बैडमिंटन

Paris Paralympics Day 6 India Schedule Today Para Shooting Athletics Archery Medals Tally Update
सुमित अंतिल - फोटो : antil_sumit7698
आज का शेड्यूल
भारतीय दल मंगलवार को और अधिक पदकों की उम्मीद करेगा। पहले ही स्वर्ण पदक जीत चुकी स्टार निशानेबाज अवनि लेखरा महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में फिर से चुनौती पेश करेंगी। पिछली बार टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा एथलेटिक्स में मरियप्पन थंगावेलु, शैलेश कुमार और शरद कुमार पुरूषों की ऊंची कूद में चुनौती पेश करेंगे। एफ-46 भाला फेंक फाइनल में अजीत सिंह, रिंकू, सुंदर सिंह गुर्जर की नजरें पदक जीतने पर टिकी होंगी।

पैरा शूटिंग
  • दोपहर 1:00 बजे से: अवनि लेखारा, मोना अग्रवाल, महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 (क्वालिफिकेशन)
  • शाम 7:30 बजे से: अवनि लेखारा, मोना अग्रवाल – महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 फाइनल (क्वालिफाई होने पर)

पैरा एथलेटिक्स
  • दोपहर 2:28 बजे से: भाग्यश्री माधवराव जाधव – महिलाओं की शॉट पुट F34 (फाइनल)
  • रात 10:38 बजे से: दीप्ति जीवनजी – महिलाओं की 400 मीटर T20 (फाइनल)
  • रात 11:50 बजे से: मरियप्पन थंगावेलु, शैलेश कुमार, शरद कुमार – पुरुषों की ऊंची कूद T63 फाइनल
  • रात 12:13 बजे से (4 सितंबर): अजीत सिंह, रिंकू, सुंदर सिंह गुर्जर — पुरुषों की जैवलिन थ्रो F46 फाइनल

पैरा तीरंदाजी
  • दोपहर 3:20 बजे से: पूजा बनाम टीबीडी – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन राउंड ऑफ 16
  • रात 8:30 बजे से: पूजा बनाम टीबीडी – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन क्वार्टर फाइनल (क्वालिफाई होने पर)
  • रात 9:38 बजे से: पूजा बनाम टीबीडी – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन सेमीफाइनल (क्वालिफाई होने पर)
  • रात 10:27 बजे से: पूजा बनाम अभी तय नहीं – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन कांस्य पदक मैच (क्वालिफाई होने पर)
  • रात 10:44 बजे से: पूजा बनाम अभी तय नहीं – महिला व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफाई होने पर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed