फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics Day 4 India Schedule Today badminton Archery Shooting Athletics Rowing Table Tennis

Paralympics Day 4 Schedule: अवनि से एक और स्वर्ण की आस, बैडमिंटन के सेमीफाइनल में सुहास-सुकांत की होगी टक्कर

Sun, 01 Sep 2024 08:47 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 01 Sep 2024 08:47 AM IST
सार

Paralympics India Schedule Day 4 : पैरा बैडमिंटन के सेमीफाइनल में भारत के सुकांत कदम हमवतन सुहास एलवाई के खिलाफ खेलेंगे। पुरुष एकल एसएल4 सेमीफाइनल में इस मैच के बाद कोई एक भारत के लिए कम से कम रजत पक्का कर लेगा, लेकिन हारने वाले को कांस्य पदक का मुकाबला खेलना होगा। 

विज्ञापन
Paris Paralympics Day 4 India Schedule Today badminton Archery Shooting Athletics Rowing Table Tennis
अवनि लेखरा - फोटो : Twitter

विस्तार

पहले ही एक-एक पदक जीत चुकीं निशानेबाज अवनि लेखरा और धाविका प्रीति पाल रविवार एक सितंबर को एक बार फिर एक्शन में होंगी। व्यक्तिगत दौर में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली अवनि सिद्धार्थ बाबू के साथ मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 स्पर्धा के क्वालिफिकेशन में चुनौती पेश करेंगी। महिलाओं की 100 मीटर टी35 स्पर्धा की रजत पदक विजेता प्रीति को उम्मीद है कि वह महिलाओं की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना जारी रखेंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा पैरा बैडमिंटन के सेमीफाइनल में भारत के सुकांत कदम हमवतन सुहास एलवाई के खिलाफ खेलेंगे। पुरुष एकल एसएल4 सेमीफाइनल में इस मैच के बाद कोई एक भारत के लिए कम से कम रजत पक्का कर लेगा, लेकिन हारने वाले को कांस्य पदक का मुकाबला खेलना होगा। 
विज्ञापन

Paris Paralympics Day 4 India Schedule Today badminton Archery Shooting Athletics Rowing Table Tennis
प्रीति पाल - फोटो : @India_AllSports
दोपहर एक बजे से: पैरा निशानेबाजी
अवनि लेखारा और सिद्धार्थ बाबू (मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच1 क्वालिफिकेशन में)

दोपहर 1:39 बजे से: पैरा एथलेटिक्स
रक्षिता राजू महिलाओं की 1500 मीटर - टी11 राउंड 1 - हीट 3 में

दोपहर 2 बजे से: पैरा रोइंग
अनीता/नारायण कोंगानपल्ले (पीआर 3 मिक्स्ड डबल स्कल्स फाइनल में)

दोपहर 3 बजे से: पैरा निशानेबाजी
श्रीहर्ष देवराद्दी रामकृष्ण (मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन एसएच2 क्वालिफिकेशन में)

दोपहर 3:12 PM से: पैरा एथलेटिक्स
रवि रोंगाली पुरुषों के शॉट पुट - F40 फाइनल में

शाम 4:30 बजे से: पैरा शूटिंग
अवनि लेखारा, सिद्धार्थ बाबू मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH1 फाइनल (यदि क्वालिफाई किए तो)

शाम 6:30 बजे से: पैरा निशानेबाजी
श्रीहर्ष देवराद्दी रामकृष्ण मिश्रित 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH2 फाइनल (यदि क्वालिफाई किए तो)

शाम 7:17 बजे से: पैरा तीरंदाजी
राकेश कुमार बनाम केन स्वागुमिलांग (इंडोनेशिया) पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन 1/8 एलिमिनेशन में

शाम 8:10 बजे से: पैरा बैडमिंटन
नितेश कुमार बनाम डाइसुके फुजिहारा (जापान) पुरुष एकल SL3 सेमीफाइनल में

रात 8:10 बजे के बाद: पैरा बैडमिंटन
पुरुष एकल SL4 सेमीफाइनल में सुहास एलवाई बनाम सुकांत कदम

रात 8:10 बजे के बाद: पैरा बैडमिंटन
थुलासिमाथी मुरुगेसन - महिला एकल SU5 सेमीफाइनल मैच WSSU5314

रात 9:15 बजे से: पैरा टेबल टेनिस
भाविनाबेन पटेल बनाम मार्था वर्डिन (मेक्सिको) महिला एकल - WS4 - राउंड ऑफ 16

रात 10:40 बजे से: पैरा एथलेटिक्स
निषाद कुमार, राम पाल पुरुषों की ऊंची कूद - T47 फाइनल में

रात 11:27 बजे से: महिलाओं की 200 मीटर
टी35 फाइनल में प्रीति पाल

रात 12:15 बजे से: पैरा टेबल टेनिस
महिला एकल में सोनलबेन पटेल बनाम एंडेला मुज़िनिक विन्सेटिक (क्रोएशिया) - WS3 - राउंड ऑफ 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed