फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Paralympics: Bhavina and Sonal lost in the quarterfinals of the table tennis doubles event

Paris Paralympics 2024: भाविना और सोनल को लगा झटका, कोरियाई जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 1-3 से हराया

Fri, 30 Aug 2024 08:24 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 30 Aug 2024 08:24 PM IST
सार

आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 5-11 6-11 11-9 6-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भाविना और टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता सोनलबेन अब अपने-अपने एकल स्पर्धा में भाग लेंगी।

विज्ञापन
Paris Paralympics: Bhavina and Sonal lost in the quarterfinals of the table tennis doubles event
भाविना और सोनल - फोटो : twitter

विस्तार

भारत के लिए पैरालंपिक का दूसरा दिन मिला-जुला रहा। एक तरफ भारतीय एथलीट्स ने चार पदक जीते तो दूसरी तरफ भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और सोनलबेन पटेल को तगड़ा झटका लगा। शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक में महिला युगल डब्ल्यूडी 10 वर्ग में ए यंग जंग और संध्या मून के खिलाफ उन्हें क्वार्टर फाइनल में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

अब एकल स्पर्धा में लेंगी भाग
आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को 39 मिनट तक चले मुकाबले में 5-11 6-11 11-9 6-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। भाविना और टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता सोनलबेन अब अपने-अपने एकल स्पर्धा में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2021 में भावना ने जीता था पदक
भावना 2021 में टोक्यो खेलों के दौरान पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी बनीं थी। वह 12 महीने की उम्र में पोलियो से ग्रसित हो गयी थी। भाविना क्लास 4 वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। भाविना की तरह सोनल भी छह महीने की उम्र में पोलियो से ग्रसित हो गयी थी। इससे उनके दोनों पैर और दाएं हाथ में विकार हो गया था। वह 90 प्रतिशत दिव्यांगता वाले क्लास तीन वर्ग में खेलती है।
विज्ञापन

टेबल टेनिस में होते हैं 11 वर्ग 
पैरालंपिक में टेबल टेनिस में 11 वर्ग होते है। इसमें पांच बैठकर और छह खड़े होकर प्रतिस्पर्धा करने वाले मुकाबले है। टेटे एक से पांच व्हीलचेयर पर बैठ कर, टेटे छह से 10 खड़े होकर और टेटे 11 बौद्धिक अक्षमता वाले खिलाड़ियों के लिए होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed