फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Who is Léon Marchand carried flame in lantern in closing ceremony broke a 48-year-old record

Paris Olympics: कौन हैं लियोन माशॉन? ओलंपिक के समापन समारोह में उठाई मशाल, 48 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

Mon, 12 Aug 2024 09:34 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 12 Aug 2024 09:34 AM IST
सार

फ्रांस के तैराक लियोन माशॉन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में चार गोल्ड समेत कुल पांच पदक अपने नाम किए। उन्होंने दिग्गज तैराक माइकल फेलप्स के पूर्व कोच बॉब बोमन से ट्रेनिंग ली।

विज्ञापन
Paris Olympics: Who is Léon Marchand carried flame in lantern in closing ceremony broke a 48-year-old record
लियोन माशॉन - फोटो : @WorldAquatics

विस्तार

लगभग तीन सप्ताह तक चले खेलों के महाकुंभ का रविवार को समापन हो गया। पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन समारोह भी उद्घाटन समारोह की तरह भव्य रहा। फ्रांस के तैराक लियोन माशॉन मशाल उठाकर स्टेडियम तक लाए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने एक-दूसरे को गले लगाया।  इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह का आगाज हुआ। इस लेख में हम 22 वर्षीय लियोन माशॉन के विषय में चर्चा करेंगे जिन्होंने ओलंपिक के समापन समारोह में मशाल उठाई। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

Paris Olympics: Who is Léon Marchand carried flame in lantern in closing ceremony broke a 48-year-old record
लियोन माशॉन - फोटो : @Paris2024
फ्रांस के तैराक लियोन माशॉन ने पेरिस ओलंपिक 2024 में चार गोल्ड समेत कुल पांच पदक अपने नाम किए। उन्होंने दिग्गज तैराक माइकल फेलप्स के पूर्व कोच बॉब बोमन से ट्रेनिंग ली। 31 जुलाई का दिन माशॉन के लिए यादगार रहा था। उन्होंने 200 मीटर बटरफ्लाई में और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। इसी के साथ लियोन ने 48 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वह 1976 के बाद पहली बार किसी तैराक ने ओलंपिक खेलों में एक ही दिन में दो स्वर्ण पदक जीते। वह तैराकी में तीन या उससे अधिक स्वर्ण जीतने वाले फ्रांस के पहले खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics: Who is Léon Marchand carried flame in lantern in closing ceremony broke a 48-year-old record
लियोन माशॉन - फोटो : twitter
इस बार 206 देशों और ओलंपिक कमेटी ने पेरिस ओलंपिक में भाग लिया। इनमें से सिर्फ 63 देश ही स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब हुए। चीन और अमेरिका का नाम इस लिस्ट में शीर्ष पर है। इन खेलों में 19 देशों ने चार या उससे ज्यादा स्वर्ण अपने नाम किए। वहीं, लियोन माशॉन ने चार स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाकर इतिहास रच दिया। इस तरह माशॉन ने 187 देशों और ओलंपिक कमेटी को पीछे छोड़ा जो चार से कम या कोई भी स्वर्ण नहीं जीत सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed