फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: 'This could be a conspiracy...' Vijender Singh said on Vinesh Phogat disqualified before final

Paris Olympics: 'यह साजिश हो सकती है' फाइनल से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिए जाने पर बोले विजेंदर सिंह

Wed, 07 Aug 2024 06:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 07 Aug 2024 06:09 PM IST
सार

विजेंदर ने कहा, 'यह साजिश हो सकती है। 100 ग्राम, मतलब मजाक है क्या? हम खिलाड़ी एक रात में पांच से छह किलो वजन घटा सकते हैं। हमें पता होता है कि अपनी भूख और प्यास पर कैसे काबू रखना है।'

विज्ञापन
Paris Olympics: 'This could be a conspiracy...' Vijender Singh said on Vinesh Phogat disqualified before final
विनेश और विजेंदर - फोटो : PTI

विस्तार

भारत को बुधवार को तब बड़ा झटका लगा, जब कुश्ती में फाइनल में पहुंच चुकीं विनेश फोगाट को तय वजन से ज्यादा वजन होने की वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया। महिलाओं की 50 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में आज विनेश को फाइनल खेलना था। हालांकि, उससे पहले वजन मापने के दौरान उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा रहा। भारत के दिग्गज मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य करार दिया जाना साजिश भी हो सकती है। विजेंदर का कहना है कि विनेश जैसी एलीट खिलाड़ियों को बड़े टूर्नामेंट्स से पहले वजन कम करने की तकनीक बखूबी आती है। ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के पहले और इकलौते मुक्केबाज विजेंदर ने कहा कि यह हैरान करने वाला हे कि विनेश (50 किलो) का वजन ओलंपिक फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक निकला।
विज्ञापन

विजेंदर ने क्या कहा?

Paris Olympics: 'This could be a conspiracy...' Vijender Singh said on Vinesh Phogat disqualified before final
विनेश फोगाट - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'यह साजिश हो सकती है। 100 ग्राम, मतलब मजाक है क्या? हम खिलाड़ी एक रात में पांच से छह किलो वजन घटा सकते हैं। हमें पता होता है कि अपनी भूख और प्यास पर कैसे काबू रखना है। साजिश का मतलब यह है कि लोग खेलों में भारत के बढ़ते कद को देखकर खुश नहीं हैं। इस लड़की (विनेश) ने इतना कुछ झेला है कि उसके लिए दुख होता है। वह और क्या कर सकती थी। अब कौन सी अगली परीक्षा है उनके सामने। मुझे यकीन नहीं होता कि विनेश ऐसी गलती करेगी। वह इतने लंबे समय से एलीट खिलाड़ी हैं और उन्हें पता है कि इसमें कुछ और भी है। मुझे उनकी चिंता हो रही है। उम्मीद है कि वह ठीक है और उनके साथ जो कुछ हुआ, वह ठीक नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीटी उषा ने क्या कहा?

Paris Olympics: 'This could be a conspiracy...' Vijender Singh said on Vinesh Phogat disqualified before final
विनेश फोगाट - फोटो : https://www.instagram.com/vineshphogat/
वहीं, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा है, 'विनेश की अयोग्यता बहुत चौंकाने वाली है। मैं कुछ समय पहले ओलंपिक गांव पॉलीक्लिनिक में विनेश से मिली थी और उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ, सरकार के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया था। हम विनेश को सभी तरह की चिकित्सा और भावनात्मक सहायता प्रदान कर रहे हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने UWW के सामने अपील किया है कि वह विनेश को डिस्क्वालिफाई करने के फैसले पर फिर से विचार करें। और कहा कि हम नियमों का यथासंभव मजबूत तरीके से पालन कर रहे हैं। मैं विनेश की चिकित्सा टीम द्वारा पूरी रात किए गए अथक प्रयास से अवगत हूं, ताकि वह प्रतियोगिता की आवश्यकताओं को पूरी कर सकें। वह पूरी रात मेहनत करती रहीं। आईओए पूरा प्रयास कर रहा कि इस घटना के बाद भारतीय दल का उत्साह बना रहे। मुझे भरोसा है कि हर भारतीय विनेश और पूरे भारतीय दल के साथ इस मुश्किल घड़ी में खड़ा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed