{"_id":"66a51d592dec3e08a900986e","slug":"paris-olympics-satwik-chirag-made-a-great-start-in-paris-olympics-defeated-french-pair-in-a-tough-match-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में सात्विक-चिराग की शानदार शुरुआत, कड़े मुकाबले में फ्रांस की जोड़ी को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में सात्विक-चिराग की शानदार शुरुआत, कड़े मुकाबले में फ्रांस की जोड़ी को हराया
Sat, 27 Jul 2024 09:46 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:46 PM IST
सार
चिराग और सात्विक ने टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था, लेकिन ग्रुप स्टेज में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, अब हालात काफी बदल चुके हैं।
विज्ञापन
सात्विक-चिराग की जोड़ी
- फोटो : BAI Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेरिस ओलंपिक में पदक के दावेदार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन की जोड़ी ने पुरुष युगल स्पर्धा में पहले दौर में शनिवार को आसान जीत दर्ज की, जबकि ओलंपिक डेब्यू कर रहे लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल स्पर्धा में जीत के साथ शुरुआत की। सात्विक और चिराग ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनान लाबार की जोड़ी को 21-17, 21-14 से हराया।
विज्ञापन
चिराग और सात्विक ने टोक्यो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था, लेकिन ग्रुप स्टेज में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, अब हालात काफी बदल चुके हैं। सात्विक-चिराग दुनिया की नंबर एक जोड़ी है और उन्होंने मैच में भी अपना प्रभुत्व दिखाया। चिराग और सात्विक से पदक की काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले लक्ष्य ने ग्रुप एल में दुनिया के 41वें नंबर के खिलाड़ी केविन कोर्डन को सीधे गेम में हराया। दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य को गुआटेमाला के केविन ने दूसरे गेम में कड़ी टक्कर दी लेकिन भारतीय खिलाड़ी 42 मिनट में 21-8, 22-20 से जीत दर्ज करने में सफल रहा। लक्ष्य ने मुकाबले की शानदार शुरुआत करते हुए लगातार पांच अंक जुटाकर 5-0 की बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी ब्रेक तक 11-2 से आगे था।
ब्रेक के बाद भी लक्ष्य ने दबदबा बनाए रखा और स्कोर 18-5 तक पहुंचाया। लक्ष्य ने 19-8 के स्कोर पर क्रॉस कोर्ट स्मैश के साथ 12 गेम प्वाइंट हासिल किए और फिर केविन ने कोर्ट से बाहर शॉट मारकर पहला गेम भारतीय खिलाड़ी की झोली में डाल दिया। केविन ने दूसरे गेम में बेहतर शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई। केविन लक्ष्य की गलतियों का फायदा उठाते हुए ब्रेक तक 11-6 से आगे हो गए। लक्ष्य ने इस दौरान कई शॉट नेट पर और बाहर मारे।
गुआटेमाला के खिलाड़ी ने कुछ दमदार स्मैश और अच्छे शॉट लगाकर बढ़त को 15-8 किया। लक्ष्य ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए 16-20 के स्कोर पर लगातार छह अंक के साथ 22-20 से गेम और मैच जीत लिया।