फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Nadal-Alcaraz pair will play doubles in Paris Olympics, will aim for gold

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में नडाल-अल्काराज की जोड़ी युगल में खेलेगी, स्वर्ण पर साधेंगे निशाना

Wed, 12 Jun 2024 09:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Jun 2024 09:29 PM IST
सार

फेडरेशन ने यह घोषणा 21 वर्षीय अल्कारेज के पहली बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने के तीन दिन बाद की है। अल्कारेज को नडाल का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। नडाल उनके बचपन के हीरो रहे हैं।

विज्ञापन
Paris Olympics: Nadal-Alcaraz pair will play doubles in Paris Olympics, will aim for gold
अल्काराज और नडाल - फोटो : Olympics

विस्तार

महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल और युवा सनसनी कार्लोस अल्कारेज पेरिस ओलंपिक में जोड़ी बनाकर स्पेन के लिए पेरिस ओलंपिक में उतरेंगे। स्पेनिश टेनिस फेडरेशन बुधवार को घोषणा की कि नडाल-अल्कारेज ओलंपिक में युगल में खेलेंगे।
विज्ञापन


फेडरेशन ने यह घोषणा 21 वर्षीय अल्कारेज के पहली बार फ्रेंच ओपन चैंपियन बनने के तीन दिन बाद की है। अल्कारेज को नडाल का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। नडाल उनके बचपन के हीरो रहे हैं। नडाल न सिर्फ 22 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं बल्कि 2008 के बीजिंग ओलंपिक में उन्होंने एकल का स्वर्ण और 2016 के रियो ओलंपिक में मार्क लोपेज के साथ मिलकर युगल का स्वर्ण जीता था।
विज्ञापन


अल्काराज ने हाल ही में बनाया था रिकॉर्ड
स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लाेस अल्काराज ने रविवार को यहां पुरुष एकल के फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को पांच सेटों के कड़े मुकाबले में हराकर फ्रेंच ओपन का एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। अल्काराज ने यह मुकाबला 6-3, 2-6, 5-7, 6-1, 6-2 से अपने नाम किया। साल 2022 से अल्काराज ने प्रत्येक वर्ष एक ग्रैंडस्लैम की ट्रॉफी जीती है। यह अल्काराज का तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब रहा। इससे पहले 21 वर्षीय अल्काराज ने 2022 में यूएस ओपन और 2023 में विंबलडन जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्काराज ने 11 एटीपी टूर खिताब जीते हैं। 21 वर्षीय अल्काराज तीन अलग-अलग ग्रैंडस्लैम (सतह) को जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं और उन्होंने हमवतन राफेल नडाल को पीछे छोड़ दिया। नडाल 14 बार के फ्रेंच ओपन विजेता हैं। फ्रेंच ओपन में खेलने से पहले अल्कारेज चोट के कारण तीन सप्ताह तक नहीं खेल पाए थे। ज्वेरेव दूसरी बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में हारे हैं। इससे पहले उन्हें 2020 यूएस ओपन के फाइनल में शिकस्त मिली थी।


दूसरी वरीयता प्राप्त अल्काराज ने रविवार को तीनों सतहों में से हर एक पर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के एटीपी खिलाड़ी बन गए। अल्काराज तीनों सतहों पर ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सातवें खिलाड़ी हैं। अल्कराज का ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड प्रभावशाली 52-10 पर है, जो इस मेजर टूर्नामेंट में उनके निरंतर अच्छे प्रदर्शन को दर्शाता है। वह अब उन सात स्पैनिश खिलाड़ियों में शामिल हो गए, जिसने रोला गैरों पर विजेता की ट्रॉफी उठाई है। अल्काराज के कोच जुआन कार्लोस फेरेरो ने भी 2003 में पेरिस में यह खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed