फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: India's archery and sailing team reached the olympic village team chief Gagan Narang informed

Paris Olympics: खेल गांव पहुंची भारत की तीरंदाजी और नौकायन टीम, दल प्रमुख गगन नारंग ने दी जानकारी

Sat, 20 Jul 2024 07:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Jul 2024 07:26 PM IST
सार

तीरंदाजी और नौकायन दल ने शुक्रवार को पेरिस खेल गांव में प्रवेश किया और अपनी अंतिम तैयारियों में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड से शनिवार को खेल गांव पहुंचेगी। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होंगे।

विज्ञापन
Paris Olympics: India's archery and sailing team reached the olympic village team chief Gagan Narang informed
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Mansukh Mandaviya X

विस्तार

पेरिस ओलंपिक का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसमे हिस्सा लेने के लिए भारतीय दल का पेरिस पहुंचना भी शुरू हो गया है। पेरिस ओलंपिक के लिए भारत के दल प्रमुख गगन नारंग ने बताया कि तीरंदाजी और नौकायन टीम खेल गांव पहुंच गई हैं। तीरंदाजी और नौकायन दल ने शुक्रवार को पेरिस खेल गांव में प्रवेश किया और अपनी अंतिम तैयारियों में जुटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड से शनिवार को खेल गांव पहुंचेगी। पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होंगे।
विज्ञापन

भारत के 117 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में 20 स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता निशानेबाज नारंग ने कहा, मैं गुरुवार रात को पेरिस पहुंचा और मैंने भारतीय दल के लिए खेल गांव के अंदर इंतजामों का जायजा लिया। तीरंदाजी और नौकायन शुक्रवार को पहुंचने वाली पहली भारतीय टीम थीं। खिलाड़ी धीरे-धीरे खेल गांव में सहज हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गगन नारंग ने बताया कि भारतीय खिलाड़ी काफी रोमांचित हैं और उत्साह से भरे हैं। चार बार के ओलंपियन नारंग ने कहा, काफी उत्साह का माहौल है और खिलाड़ी भी स्पर्धाओं के एरीना में कुछ गेम टाइम चाहते हैं। हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खिलाड़ियों को अपनी स्पर्धायें शुरु करने से पहले वो सबकुछ मिले जिनकी उन्हें जरूरत है। मेरे लिए यह देखना गर्व का पल है कि भारतीय दल में पदक के दावेदार बढ़ रहे हैं। हमारे दल का प्रत्येक खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की बराबरी करने ही नहीं बल्कि उन्हें पछाड़कर देश को गौरवान्वित करने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed