फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics India Fields Largest Team in Athletic Sports Know Indian Athletics Team Full Squad

Paris Olympics: एथलेटिक्स में सर्वाधिक भारतीय पेश करेंगे चुनौती, किन खेलों से कितने खिलाड़ी ले रहे हिस्सा?

Sat, 13 Jul 2024 01:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Jul 2024 01:10 PM IST
सार

भारत पेरिस खेलों में 100 से अधिक खिलाड़ियों का दल भेज रहा है जिसमे से एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जबकि चार खेल ऐसे हैं जिनमे भारत की ओर से सिर्फ एक प्रतिभागी ही हिस्सा ले रहा है।

विज्ञापन
Paris Olympics India Fields Largest Team in Athletic Sports Know Indian Athletics Team Full Squad
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय खिलाड़ी 26 जुलाई से शुरू हो रहे पेरिस ओलंपिक के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में एक स्वर्ण सहित कुल सात पदक जीते थे और अपने इतिहास का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत पेरिस खेलों में 100 से अधिक खिलाड़ियों का दल भेज रहा है जिसमे से एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा 30 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जबकि चार खेल ऐसे हैं जिनमे भारत की ओर से सिर्फ एक प्रतिभागी ही हिस्सा ले रहा है। 
विज्ञापन

पेरिस में भारत भेजेगा 118 खिलाड़ियों का दल 
पेरिस ओलंपिक में 16 खेलों में 118 खिलाड़ियों का भारतीय दल शिरकत करने जा रहा है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने खेल मंत्रालय को इन खिलाड़ियों की सूची सौंप दी है। 118 के दल में हॉकी में तीन, टेबल टेनिस और एथलेटिक्स में दो-दो रिजर्व खिलाड़ी भी रखे गए हैं। ये सातों खिलाड़ी मुख्य दल का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि, टोक्यो ओलंपिक के 124 के मुकाबले इस बार दल छोटा है। भारतीय दल में इस बार 70 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। सबसे बड़ा दल एथलेटिक्स में 30 एथलीटों का होगा, इसके बाद शूटिंग (21) और हॉकी (19) का दल बड़ा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में भारतीय दल
खेल खिलाड़ी
एथलेटिक्स 30
निशानेबाजी 21
हॉकी 19
बैडमिंटन 07
कुश्ती 06
टेबल टेनिस 08
मुक्केबाजी 06
तीरंदाजी 06
गोल्फ 04
टेनिस 03
सेलिंग 02
तैराकी 02
घुड़सवारी 01
भारोत्तोलन 01
रोइंग 01
जूडो 01
विज्ञापन

पेरिस खेलों में 22 राज्यों के भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
पेरिस खेलों के लिए जाने वाले भारतीय दल में 22 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा हरियाणा के हैं। इस राज्य के 26 खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगाएंगे। इसके बाद पंजाब से 15, तमिलनाडु से 12, उत्तर प्रदेश से पांच, उत्तराखंड से चार, दिल्ली से चार, मध्य प्रदेश से तीन और चंडीगढ़ से दो खिलाड़ी दल में शामिल हैं। भारतीय दल में शामिल खिलाड़ियों की औसत आयु 25 वर्ष है, वहीं इसमें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना हैं। तैराक दिनिधि सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 14 साल है। हरियाणा समेत 10 राज्य ऐसे हैं, जिनके पुरुषों से ज्यादा महिला खिलाड़ी दल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed