फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Former Olympians expect good performance from India said- preparations should continue

Paris Olympics: पूर्व खिलाड़ियों को ओलंपिक में भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद, बोले- तैयारियां सतत चलती रहें

Sat, 13 Jul 2024 04:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 13 Jul 2024 04:29 PM IST
सार

इससे पहले इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स द्वारा शुक्रवार को आयोजित परिचर्चा ‘इन सर्च आफ ग्लोरी : इंडियाज प्रोस्पेक्टस इन द 2024 ओलंपिक’ में पूर्व खिलाड़ियों ने भाग लिया और भारत की तैयारियों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Paris Olympics: Former Olympians expect good performance from India said- preparations should continue
ओलंपियंस से मिलते पीएम मोदी - फोटो : PTI

विस्तार

पेरिस ओलंपिक की शुरुआत में अब 13 दिन का समय शेष है। ओलंपिक में भाग ले चुके पूर्व खिलाड़ियों को भारतीयों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 26 जुलाई से होगी, जिसके लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। इससे पहले इंडियन चैंबर आफ कॉमर्स द्वारा शुक्रवार को आयोजित परिचर्चा ‘इन सर्च आफ ग्लोरी : इंडियाज प्रोस्पेक्टस इन द 2024 ओलंपिक’ में पूर्व खिलाड़ियों ने भाग लिया और भारत की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


गुरबख्श सिंह ने जताई भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
इस दौरान पूर्व ओलंपिक पदक विजेता गुरबख्श सिंह ने कहा, "ओलंपिक आने पर ही हम जागते हैं , पूरा देश जागता है। यह रवैया बदलना चाहिये। हमें कठिन पूल मिला है । पहला लक्ष्य सेमीफाइनल में पहुंचना होना चाहिए। सिर्फ जीत की सोच के साथ मैदान पर उतरना होगा।"
विज्ञापन


जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने भी रखी अपनी राय
रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक से मामूली अंतर से चूकी जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा,  "अपने भीतर सब कुछ हासिल करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिये। चौथे स्थान पर रहने के बाद मैचे कोच बिश्वेश्वर नंदी सर से कहा कि मुझ पर भरोसा करने वाले करोड़ों भारतीयों का सामना कैसे करूंगी। उन्हें मुझसे इतनी अपेक्षाएं थी। मैं सीधे अगरतला जाना चाहती थी लेकिन उन्होंने कहा कि पूरा देश तुम्हारा इंतजार कर रहा है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "और मेरे आने के बाद जिस तरह से स्वागत हुआ, मैं दंग रह गई । मुझे याद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कितने प्रेरक शब्द कहे थे और उन्हें मेरे प्रदर्शन के हर मिनट की तफ्सील से जानकारी थी।"


क्या बोले राहुल बनर्जी?
पूर्व ओलंपियन तीरंदाज राहुल बनर्जी ने कहा कि एक खिलाड़ी को हमेशा नाकामियों से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर आप पहला टूर्नामेंट जीतते हैं तो जश्न मनाते हैं और दूसरा हारने पर आपको नाकाम करार दिया जाता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed