{"_id":"665c2e4c72a24c34860c9f9e","slug":"paris-olympics-boxer-amit-panghal-achieved-olympic-quota-reached-semifinal-of-qualification-tournament-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: अमित पंघाल और जैस्मिन ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, अब तक भारत के छह मुक्केबाजों को पेरिस का टिकट","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: अमित पंघाल और जैस्मिन ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, अब तक भारत के छह मुक्केबाजों को पेरिस का टिकट
Sun, 02 Jun 2024 06:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:37 PM IST
सार
उन्होंने दूसरे विश्व क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में विपक्षी मुक्केबाज को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ ही वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर गए।
विज्ञापन
जैस्मिन और अमित पंघाल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के दिग्गज मुक्केबाज अमित पंघाल पुरुषों में और जैस्मिन लैंबोरिया ने महिलाओं में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया है। अमित ने दूसरे विश्व क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में विपक्षी मुक्केबाज को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ ही वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर गए। उन्होंने 51 किलोग्राम भारवर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल किया है।
विश्व चैंपियनशिप में भारत के एकमात्र पुरुष रजत पदक विजेता पंघाल ने क्वार्टर फाइनल में लियू को 5-0 से हराकर दूसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी का टिकट हासिल किया। वहीं, जैस्मिन ने महिलाओं की 57 किलोग्राम भारवर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल किया।
अब तक भारत ने मुक्केबाजी में छह ओलंपिक कोटा हासिल किए हैं। अमित और जैस्मिन से पहले निशांत देव (71 किग्रा), निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया था।
विज्ञापन
अमित पंघाल के पास पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए केवल एक मौका था, क्योंकि वह पहले की दो क्वालिफाइंग प्रतियोगिताओं में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता दीपक भोरिया से हार गए थे, लेकिन इस बार 2018 एशियाई खेलों के चैंपियन ने अपने मौके का पूरा फायदा उठाया।