फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: Boxer Amit Panghal and Jaismine achieved Olympic quota, Sixth quota for India in boxing so far

Paris Olympics: अमित पंघाल और जैस्मिन ने हासिल किया ओलंपिक कोटा, अब तक भारत के छह मुक्केबाजों को पेरिस का टिकट

Sun, 02 Jun 2024 06:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Jun 2024 06:37 PM IST
सार

उन्होंने दूसरे विश्व क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में विपक्षी मुक्केबाज को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ ही वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर गए।

विज्ञापन
Paris Olympics: Boxer Amit Panghal and Jaismine achieved Olympic quota, Sixth quota for India in boxing so far
जैस्मिन और अमित पंघाल - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के दिग्गज मुक्केबाज अमित पंघाल पुरुषों में और जैस्मिन लैंबोरिया ने महिलाओं में पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर लिया है। अमित ने दूसरे विश्व क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में विपक्षी मुक्केबाज को 5-0 से हराया। इस जीत के साथ ही वह पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर गए। उन्होंने 51 किलोग्राम भारवर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल किया है।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप में भारत के एकमात्र पुरुष रजत पदक विजेता पंघाल ने क्वार्टर फाइनल में लियू को 5-0 से हराकर दूसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी का टिकट हासिल किया। वहीं, जैस्मिन ने महिलाओं की 57 किलोग्राम भारवर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल किया।
विज्ञापन


अब तक भारत ने मुक्केबाजी में छह ओलंपिक कोटा हासिल किए हैं। अमित और जैस्मिन से पहले निशांत देव (71 किग्रा), निकहत जरीन (50 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा) और लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने पेरिस ओलंपिक का टिकट कटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित पंघाल के पास पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए केवल एक मौका था, क्योंकि वह पहले की दो क्वालिफाइंग प्रतियोगिताओं में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता दीपक भोरिया से हार गए थे, लेकिन इस बार 2018 एशियाई खेलों के चैंपियन ने अपने मौके का पूरा फायदा उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed