फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics: After Parveen's suspension, Jasmine will compete in the 57 kg category of Olympic qualifiers.

Paris Olympics: परवीन के निलंबन के बाद ओलंपिक क्वालिफायर के 57 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करेंगी जैस्मिन

Sun, 19 May 2024 01:39 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 19 May 2024 01:39 AM IST
सार

पिछले साल एशियाई खेलों में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली परवीन ने अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच अपने ठिकाने की जानकारी नहीं दी थी, जबकि वाडा नियमों के तहत यह जानकारी देना अनिवार्य है । यही वजह है उन पर 22 महीने का निलंबन लगाया गया है।

विज्ञापन
Paris Olympics: After Parveen's suspension, Jasmine will compete in the 57 kg category of Olympic qualifiers.
जैस्मिन - फोटो : PTI

विस्तार

मुक्केबाज परवीन हुड्डा के निलंबन की वजह से भारत ने 57 किग्रा वजन वर्ग का पेरिस ओलंपिक कोटा गंवा दिया। हालांकि, अब जैस्मिन लाम्बोरिया थाईलैंड में 24 मई से शुरू होने वाले दूसरे ओलंपिक मुक्केबाजी क्वालिफायर में हिस्सा लेंगी। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने शुक्रवार को परवीन को 22 महीने के लिए निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) ने शनिवार को कहा, "ठिकाने की जानकारी देने में विफल होने के बाद अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी (आईटीए) द्वारा कोटा विजेता परवीन को निलंबित किए जाने के बाद जैस्मीन थाईलैंड में 24 मई से शुरू होने वाले दूसरे ओलंपिक क्वालीफायर में हिस्सा लेंगी।" जैस्मीन पहले क्वालिफायर और पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में 60 किग्रा में खेली थीं। उन्होंने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 60 किग्रा में कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन



पिछले साल एशियाई खेलों में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली परवीन ने अप्रैल 2022 से मार्च 2023 के बीच अपने ठिकाने की जानकारी नहीं दी थी, जबकि वाडा नियमों के तहत यह जानकारी देना अनिवार्य है । यही वजह है उन पर 22 महीने का निलंबन लगाया गया है। इस संबंध में भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने कहा, "परवीन हुड्डा को ठिकाने की जानकारी नहीं देने के कारण अंतरराष्ट्रीय जांच एजेंसी (आईटीए) द्वारा 22 महीने के लिए निलंबित किया गया है।" हालांकि संबंधित एजेंसियों के साथ चर्चा के बाद, परवीन की सजा कम कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, अब उन्हें शुक्रवार से 14 महीने का निलंबन झेलना होगा।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने कहा, "कई चर्चाओं के बाद आईटीए ने परवीन पर एक प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है जिसमें 22 महीने की अयोग्यता अवधि लागू करना शामिल है। इसे अब छह महीने पीछे की तारीख में कर दिया गया है। अब यह प्रतिबंध 17 मई 2024 से शुरू होकर 14 महीने का होगा।" इसका अर्थ है कि परवीन इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले पेरिस खेलों में भाग नहीं ले पाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed