फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Triathlon event postponed due to pollution of Seine river, know when it will be held

Paris Olympics 2024: सीन नदी के प्रदूषण के कारण ट्रायथलॉन की स्पर्धा स्थगित, जानें कब होगी

Wed, 31 Jul 2024 01:45 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 31 Jul 2024 01:45 AM IST
सार

विश्व ट्रायथलॉन ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में प्रदूषण का स्तर घटने के बावजूद कई जगह बैक्टीरिया का स्तर स्वीकार्य नहीं है। बुधवार को भी स्पर्धा होने की संभावना 60 प्रतिशत ही हैं और अगर बुधवार को भी नहीं हुई तो पुरुष और महिला स्पर्धाएं शुक्रवार को हो सकती हैं।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Triathlon event postponed due to pollution of Seine river, know when it will be held
ट्रायथलॉन - फोटो : ओलंपिक

विस्तार

सीन नदी के जल स्तर के प्रदूषण को देखते हुए मंगलवार को यहां ओलंपिक में होने वाली पुरुष ट्रायथलॉन स्पर्धा को रद्द कर दिया गया है। पहले आयोजक लगातार दो दिन ट्रेनिंग सत्र रद्द किए जाने के बावजूद पानी के प्रदूषण का स्तर घटने की उम्मीद जता रहे थे। शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश से नदी में प्रदूषण बढ़ गया था।
विज्ञापन


विश्व ट्रायथलॉन ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में प्रदूषण का स्तर घटने के बावजूद कई जगह बैक्टीरिया का स्तर स्वीकार्य नहीं है। बुधवार को भी स्पर्धा होने की संभावना 60 प्रतिशत ही हैं और अगर बुधवार को भी नहीं हुई तो पुरुष और महिला स्पर्धाएं शुक्रवार को हो सकती हैं। यदि शुक्रवार को स्थिति संतोषजनक नहीं हुई तो ट्रायथलॉन से तैराकी की स्पर्धा को हटा दिया जाएगा। खिलाड़ियों का स्वास्थ्य सर्वाेपरि है। ट्रायथलॉन में मुख्यत: तीन स्पर्धाएं तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ शामिल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed