{"_id":"66a637b9dee1e44913003d38","slug":"paris-olympics-2024-manu-bhaker-on-bhagavad-gita-got-success-by-remembering-advice-by-shri-krishna-to-arjun-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics 2024: भगवद्गीता को मनु ने ध्यान में रखा, श्रीकृष्ण की अर्जुन को दी नसीहत को याद कर मिली सफलता","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics 2024: भगवद्गीता को मनु ने ध्यान में रखा, श्रीकृष्ण की अर्जुन को दी नसीहत को याद कर मिली सफलता
Sun, 28 Jul 2024 05:51 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:51 PM IST
सार
फाइनल मैच के दौरान मनु को श्रीमद्भगवतगीता में श्रीकृष्ण की अर्जुन को दी गई नसीहत काम आई। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कहा था कि, सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करो।
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीत लिया। इसी के साथ उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भारत का पदकों का खाता भी खोल दिया। सफलता मिलने के बाद उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।
विज्ञापन
मनु भाकर
- फोटो : Twitter
श्रीकृष्ण की यह नसीहत आई काम
फाइनल मैच के दौरान मनु को श्रीमद्भगवतगीता में श्रीकृष्ण की अर्जुन को दी गई नसीहत काम आई। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कहा था कि, सिर्फ अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करो। मनु ने कहा, "गीता में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन से सिर्फ अपने काम पर भी फोकस करने को कहा था।वही सब मेरे दिमाग में भी चल रहा था। मैं सिर्फ अपना बेस्ट प्रदर्शन करने पर ध्यान देती हैं। मैं अपने भाग्य को तो कंट्रोल नहीं कर सकती हूं।"

- फोटो : PTI
टोक्यो ओलंपिक में चूकने पर की बात
इस दौरान उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में असफलता के बाद हुई निराशा पर भी बात की। मनु ने कहा, "टोक्यो ओलंपिक मेरे लिए निराशाजनक रहा था, लेकिन जो बीत गया वो बीत गया। यह मेडल हम सभी के लिए है। यह हमेशा टीम वर्क होता है। मैं भारत के लिए यह मेडल जीतने के लिए सिर्फ एक माध्यम हूं।"

कोच और प्रशंसकों को दिया धन्यवाद
इसके अलावा उन्होंने अपने कोच और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "हमने कड़ी मेहनत की है। हमें बाकी सब भाग्य और भगवान पर छोड़ देना चाहिए। हम जितना कर सकते हैं, करेंगे।
मेरे साथ खड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद (सभी दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों का)। उन्हीं की बदौलत मैं यहां मजबूती से खड़ी हूं। हर बार मैं बहुत मेहनत करती हूं और आप सभी ने मेरी जिंदगी को इतना आसान बना दिया है। मैं अपने प्रशंसकों और अपने कोचों को धन्यवाद देना चाहूंगी।"