फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Indian Shooter to get Personal Coaches for Olympics Jaspal Rana Among five Approved

Paris Olympics: टोक्यो की निराशा भुलाकर पेरिस में प्रभावित करने उतरेंगे निशानेबाज, जानें कैसा रहा है रिकॉर्ड

Thu, 11 Jul 2024 02:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 11 Jul 2024 02:53 PM IST
सार

ओलंपिक में पहली बार रिकॉर्ड 21 भारतीय निशानेबाज हिस्सा लेने जा रहे हैं। ये निशानेबाज पेरिस में 27 पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। भारत से अधिक सिर्फ चीन के 22 निशानेबाज होंगे।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Indian Shooter to get Personal Coaches for Olympics Jaspal Rana Among five Approved
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय निशानेबाज पेरिस ओलंपिक के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जबकि राष्ट्रीय निशानेबाजी संघ (एनआरएआई) ने भी इसके लिए कमर कस ली है। टोक्यो ओलंपिक में निशानेबाजों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक से पहले निशानेबाजी दल में निजी प्रशिक्षकों को लेकर काफी विवाद हुए थे, जिसका प्रभाव टीम के प्रदर्शन पर पड़ा था। इससे सीख लेते हुए ओलंपिक के दौरान विवादों से दूर रहने के लिए एनआरएआई ने निशानेबाजों के साथ उनके निजी प्रशिक्षकों को पेरिस भेजने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

इन निशानेबाजों ने रखी थी मांग 
तीन इवेंट में हिस्सा ले रहीं मनु भाकर, अनीश, विजयवीर सिद्ध, रिदम सांगवान, राजेश्वरी कुमारी ने पेरिस में निजी प्रशिक्षकों का साथ मांगा है। एनआरएआई, साई ने निजी प्रशिक्षकों को मंजूरी दे दी है। पांचों प्रशिक्षक निशानेबाज के खेल गांव में नहीं ठहरेंगे। उन्हें नजदीक के होटल में ठहराया जाएगा। मनु भाकर ने ओलंपिक के लिए दिग्गज जसपाल राणा, अनीश ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हरप्रीत सिंह, विजयवीर सिद्ध ने इन्हीं खेलों के स्वर्ण पदक विजेता गुरप्रीत सिंह, रिदम सांगवान ने विनीत कुमार और राजेश्वरी कुमारी ने दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चेक गणराज्य के डेविड कोस्टेलेकी को अपने साथ ओलंपिक में ले जाने की मांग की थी। सभी ने टॉप्स के जरिये अपने निजी प्रशिक्षकों को ले जाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे मिशन ओलंपिक सेल ने मंजूर कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकॉर्ड 21 शूटर पेरिस में उतरेंगे
ओलंपिक में पहली बार रिकॉर्ड 21 भारतीय निशानेबाज हिस्सा लेने जा रहे हैं। ये निशानेबाज पेरिस में 27 पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। भारत से अधिक सिर्फ चीन के 22 निशानेबाज होंगे। ओलंपिक में उतरने जा रही युवा निशानेबाजी टीम है। मनु, ऐश्वर्य, एलावेनिल, अंजुम को ओलंपिक का अनुभव है। इन निशानेबाजों से देश को इस बार पदक लाने की भी उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन

ओलंपिक में कैसा रहा है भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन
भारत ने अब तक निशानेबाजी में ओलंपिक में सिर्फ चार पदक जीते हैं और पेरिस में उसकी कोशिश अपने रिकॉर्ड में सुधार लाने की होगी। राजवर्धन सिंह राठौड़ ने भारत को इस स्पर्धा का पहला पदक दिलाया था। राठौड़ ने 2004 एथेंस ओलंपिक में पुरुष डबल ट्रैप स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद अभिनव बिद्रा ने इतिहास रचते हुए 2008 बीजिंग ओलंपिक में पुरुष 10 मीटर राइफल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। 2012 लंदन ओलंपिक में विजय कुमार ने पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में रजत और गगन नारंग ने 2012 में ही 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया था। 

पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाजी टीम इस प्रकार है...

पुरुष 10 मीटर एयर राइफलः संदीप सिंह, अर्जुन बाबुता
महिला 10 मीटर एयर राइफलः एलावेनिल वलारिवान, रमिता जिंदल
महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशनः सिफ्त कौर सामरा, अंजुम मुद्गिल
पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशनः एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले
10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीमः संदीप सिंह और एलावेनिल। अर्जुन और रमिता
पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टलः सरबजोत सिंह, अर्जुन चीमा
महिला 10 मीटर एयर पिस्टलः मनु भाकर, रिदम सांगवान
पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टलः अनीश भानवाला, विजयवीर सिंद्धू
महिला 25 मीटर पिस्टलः मनु भाकर, ईशा सिंह
10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीमः सरबजोत सिंह और मनु भाकर। अर्जुन सिंह चीमा और रिदम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed