{"_id":"66b893b47c32691ad20546a6","slug":"paris-olympics-2024-imane-khelif-filed-complaint-against-trollers-said-i-am-being-treated-unethically-2024-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए इमाने खेलीफ ने उठाया यह कदम, कहा- मेरे साथ अनैतिक व्यवहार हो रहा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए इमाने खेलीफ ने उठाया यह कदम, कहा- मेरे साथ अनैतिक व्यवहार हो रहा
Sun, 11 Aug 2024 04:05 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 11 Aug 2024 04:05 PM IST
सार
यूरोपीय मुक्केबाज एंजिला कैरिनी ने दावा किया था कि खेलीफ ने इस तरह का मुक्का मारा था जो उन्होंने कभी नहीं खाया। इसके अल्जीरिया की मुक्केबाज को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इमाने खेलीफ
- फोटो : @womenpostingws
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्जीरिया की मुक्केबाज इमाने खेलीफ ने ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ऑनलाइन उत्पीड़न का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार को खेलीफ ने कहा- सोशल मीडिया पर मेरे बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है वह अनैतिक है। मैं दुनियाभर के लोगों की सोच बदलना चाहती हूं।
विज्ञापन
इमाने खेलीफ
- फोटो : twitter
विश्व चैंपियनशिप 2023 के दौरान इमाने को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वहीं, ओलंपिक में उनकी भागीदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। पहले मैच में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी एंजिला कैरिनी की नाक पर जोरदार पंच जड़ा था, जिसके 46 सेकंड बाद ही वह मुकाबले से हट गई थीं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अल्जीरिया की इमाने और ताइवान की लिन यू-टिंग पर बयान जारी करते हुए बताया था कि दोनों खेलने के लिए योग्यता रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इमाने खेलीफ पदक पक्का करने के बाद रो पड़ीं
- फोटो : Twitter
यूरोपीय मुक्केबाज एंजिला कैरिनी ने दावा किया था कि खेलीफ ने इस तरह का मुक्का मारा था जो उन्होंने कभी नहीं खाया। इसके अल्जीरिया की मुक्केबाज को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बहुत कुछ लिखा गया। वहीं, उनके महिला होने पर भी सवाल उठाए गए। हालांकि, अब इमाने ने कानून का सहारा लेने का फैसला किया है।
इमाने खेलीफ
- फोटो : @Algeria_FC
शुक्रवार को खेलीफ ने चीन की यांग लियू को मुकाबले में 5-0 से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने लैंगिक विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह महिला हैं और महिला की तरह ही अपना जीवन गुजार रही हैं। मुकाबले के बाद मीडिया से बात करते हुए इमाने खेलीफ ने कहा, "मैं किसी भी महिला की तरह एक महिला ही हूं। मैं एक महिला के रूप में पैदा हुई हूं और मैंने एक महिला के रूप में जीवन जिया है, लेकिन मेरी सफलता के कुछ लोग दुश्मन हैं और वे लोग मेरी सफलता को पचा नहीं सकते।"