फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Imane Khelif filed complaint against trollers, said- I am being treated unethically

Paris Olympics: ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए इमाने खेलीफ ने उठाया यह कदम, कहा- मेरे साथ अनैतिक व्यवहार हो रहा

Sun, 11 Aug 2024 04:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 11 Aug 2024 04:05 PM IST
सार

यूरोपीय मुक्केबाज एंजिला कैरिनी ने दावा किया था कि खेलीफ ने इस तरह का मुक्का मारा था जो उन्होंने कभी नहीं खाया। इसके अल्जीरिया की मुक्केबाज को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Imane Khelif filed complaint against trollers, said- I am being treated unethically
इमाने खेलीफ - फोटो : @womenpostingws

विस्तार

अल्जीरिया की मुक्केबाज इमाने खेलीफ ने ट्रोलर्स को सबक सिखाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने ऑनलाइन उत्पीड़न का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार को खेलीफ ने कहा- सोशल मीडिया पर मेरे बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है वह अनैतिक है। मैं दुनियाभर के लोगों की सोच बदलना चाहती हूं। 
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Imane Khelif filed complaint against trollers, said- I am being treated unethically
इमाने खेलीफ - फोटो : twitter
विश्व चैंपियनशिप 2023 के दौरान इमाने को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। वहीं, ओलंपिक में उनकी भागीदारी को लेकर भी सवाल उठ रहे थे। पहले मैच में उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी एंजिला कैरिनी की नाक पर जोरदार पंच जड़ा था, जिसके 46 सेकंड बाद ही वह मुकाबले से हट गई थीं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अल्जीरिया की इमाने और ताइवान की लिन यू-टिंग पर बयान जारी करते हुए बताया था कि दोनों खेलने के लिए योग्यता रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Imane Khelif filed complaint against trollers, said- I am being treated unethically
इमाने खेलीफ पदक पक्का करने के बाद रो पड़ीं - फोटो : Twitter
यूरोपीय मुक्केबाज एंजिला कैरिनी ने दावा किया था कि खेलीफ ने इस तरह का मुक्का मारा था जो उन्होंने कभी नहीं खाया। इसके अल्जीरिया की मुक्केबाज को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बहुत कुछ लिखा गया। वहीं, उनके महिला होने पर भी सवाल उठाए गए। हालांकि, अब इमाने ने कानून का सहारा लेने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: Imane Khelif filed complaint against trollers, said- I am being treated unethically
इमाने खेलीफ - फोटो : @Algeria_FC
शुक्रवार को खेलीफ ने चीन की यांग लियू को मुकाबले में 5-0 से हराया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके बाद उन्होंने लैंगिक विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह महिला हैं और महिला की तरह ही अपना जीवन गुजार रही हैं। मुकाबले के बाद मीडिया से बात करते हुए इमाने खेलीफ ने कहा,  "मैं किसी भी महिला की तरह एक महिला ही हूं। मैं एक महिला के रूप में पैदा हुई हूं और मैंने एक महिला के रूप में जीवन जिया है, लेकिन मेरी सफलता के कुछ लोग दुश्मन हैं और वे लोग मेरी सफलता को पचा नहीं सकते।"  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed