फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024 Day 10 India Schedule Games Badminton Lakshya Sen vs Zii Jia Lee Table Tennis Athletics

Paris Olympics Day 10 Schedule: लक्ष्य से कांस्य पदक जीतने की उम्मीद, एथलेटिक्स पर भी रहेंगी नजरें

Sun, 04 Aug 2024 08:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 04 Aug 2024 08:28 PM IST
सार

Paris Olympics 2024 India Schedule Day 10 Live Updates : लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था और अब उनके पास ओलंपिक पदक जीतने वाला भारत का पहला पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का सुनहरा अवसर है।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024 Day 10 India Schedule Games Badminton Lakshya Sen vs Zii Jia Lee Table Tennis Athletics
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के लिए स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन सोमवार को कांस्य पदक जीत सकते हैं। लक्ष्य को रविवार को पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह अभी भी देश के लिए कांस्य पदक जीत सकते हैं। दूसरी तरफ अब तक एथलेटिक्स में भारत को निराशा मिली है और सोमवार को किरण पहल से महिला 400 मीटर और अविनाश साबले से पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। 
विज्ञापन

लक्ष्य के पास इतिहास रचने का मौका
लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था और अब उनके पास ओलंपिक पदक जीतने वाला भारत का पहला पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का सुनहरा अवसर है। लक्ष्य का सामना सोमवार को मलेशिया के सातवें वरीयता प्राप्त ली जी जिया से मुकाबला होगा। अगर वह इस मलेशियाई खिलाड़ी की चुनौती से पार पाने में सफल रहे तो देश को पेरिस खेलों का चौथा पदक दिला देंगे। भारत को बैडमिंटन में अब तक महिला वर्ग में पदक मिला है। लक्ष्य के पास ओलंपिक पदक विजेता बनने का अच्छा अवसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक के 10वें दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...

निशानेबाजी

- स्कीट मिश्रित टीम (क्वालिफिकेशन): महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका (दोपहर 12.30 बजे से) 

टेबल टेनिस
- महिला टीम प्री क्वार्टर फाइनल: भारत बनाम रोमानिया (दोपहर 1.30 बजे बजे से) 

एथलेटिक्स
- महिला 400 मीटर (पहला दौर): किरण पहल (हीट पांच) (दोपहर 3.25 बजे से) 
- पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज (पहला दौर): अविनाश साबले (हीट दो) (रात 10.35 बजे से) 

सेलिंग
- महिला डिंगी रेस 9: नेत्रा कुमानन (दोपहर 3.45 बजे से) 
- पुरुष डिंगी रेस 9: विष्णु सरवानन (शाम 6.10 बजे से) 

बैडमिंटन
- पुरुष एकल कांस्य पदक मैच: लक्ष्य सेन बनाम ली जी जिया (मलेशिया) (शाम 6.00 बजे से)

कुश्ती
- महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा- राउंड ऑफ 16 - निशा (शाम 6:30)
- महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा-क्वार्टर फाइनल- निशा (शाम 7:50) (क्वालिफाई करने पर)
-महिला फ्रीस्टाइल 68 किग्रा-सेमीफाइनल-निशा (रात 1:10) (क्वालिफाई करने पर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed