फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paris Olympics 2024: Changes possible opening ceremony due to security reasons, purple colored athletic track

Paris Olympics: सुरक्षा कारणों से ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में बदलाव संभव, पहली बार पर्पल रंग का एथलेटिक ट्रैक

Tue, 16 Apr 2024 04:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Apr 2024 04:56 PM IST
सार

ऐसा पहली बार हो रहा है कि ओलंपिक का उद्घाटन समारोह स्टेडियम के बाहर आयोजित किया जा रहा है। लगभग तीन लाख दर्शक नदी के किनारों से समारोह का अवलोकन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Paris Olympics 2024: Changes possible opening ceremony due to security reasons, purple colored athletic track
ओलंपिक - फोटो : PTI

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि पेरिस ओलंपिक के होने वाले उद्घाटन समारोह को सुरक्षा कारणों के चलते प्रस्तावित सीन नदी की जगह स्टेडियम में स्थानातंरित भी किया जा सकता है। पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त तक ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन किया जाना है। फ्रांस को हाई अलर्ट पर रखा गया है क्योंकि इन आयोजनों के दौरान दुनिया भर से लोग पेरिस आएंगे। मूल कार्यक्रम के अनुसार सीन नदी के 6 किलोमीटर के रूट पर खुले आसमान के नीचे नावों पर 10,500 एथलीटों की परेड निकलेगी।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार हो रहा है कि ओलंपिक का उद्घाटन समारोह स्टेडियम के बाहर आयोजित किया जा रहा है। लगभग तीन लाख दर्शक नदी के किनारों से समारोह का अवलोकन कर सकेंगे। मैक्रों ने कहा कि अगर हमें लगता है कि जोखिम होगा जो हमारे सुरक्षा विश्लेषकों के आकलन पर निर्भर करेगा तो हमारे पास बी और सी योजना भी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा जोखिम को कम करने के मद्देनजर एथलीटों की परेड के कार्यक्रम को छोटा किया जा सकता है अथवा यह भी हो सकता है हम उद् घाटन समारोह को परंपरागत रूप से स्टेडियम में ही कराएं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी कार्यक्रम पूर्ववत है। विश्व में ऐसा पहली बार हो रहा है और हम ऐसा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरिस ओलंपिक में पहली बार पर्पल रंग का एथलेटिक ट्रैक
आगामी पेरिस ओलंपिक में एथलीटों को पर्पल रंग के ट्रैक पर रिकॉर्ड बनाने का मौका मिलेगा। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब ओलंपिक में ट्रैक परंपरागत लाल की जगह पर्पल रंग का होगा। रबड़ ट्रैक उत्तरी इटली की फैक्टरी में तैयार किया गया है जिसे स्टेड डी फ्रांस राष्ट्रीय स्टेडियम में लगाया जाएगा जहां ट्रैक एंड फील्ड की स्पर्धाएं होंगी।


रबड़ के एक हजार से ज्यादा टुकड़ों को जोड़कर लगभग एक महीने में ट्रैक तैयार किया जाएगा और काफी मात्रा में ग्लू की जरूरत पड़ेगी। पिछले टोक्यो ओलंपिक में लाल ट्रैक पर तीन विश्व रिकॉर्ड और 12 ओलंपिक रिकॉर्ड बने थे। मांट्रियल में 1976 से लेकर अब तक मोंडो कंपनी ही हर ओलंपिक में ट्रैक तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed