{"_id":"66afa623551505b834045f14","slug":"paris-olympics-2024-carolina-marins-olympic-journey-ends-had-to-withdraw-due-to-injury-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: कैरोलिना मारिन का ओलंपिक में सफर समाप्त, चोट के कारण नाम लेना पड़ा वापस, रो-रोकर हुआ बुरा हाल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: कैरोलिना मारिन का ओलंपिक में सफर समाप्त, चोट के कारण नाम लेना पड़ा वापस, रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Sun, 04 Aug 2024 09:32 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 04 Aug 2024 09:32 PM IST
सार
मारिन को प्रतियोगिता से बाहर होता देख दर्शकों की भी आंखें नम हो गईं। घुटने की चोट के कारण भी मारिन टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। उन्होंने रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
कैरोलिना मारिन
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्पेन की स्टार शटलर कैरोलिना मारिन का सफर रविवार को पेरिस ओलंपिक में समाप्त हो गया। महिला एकल के सेमीफाइनल मैच के दौरान अचानक उनके घुटने में चोट लगी , जिसकी वजह से उन्हें अपना नाम टूर्नामेंट से वापस लेना पड़ा। दर्द से कराहती हुई कैरोलिना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
कैरोलिना मारिन
- फोटो : twitter
इस मुकाबले में मारिन का सामना ही बिंग जिआओ से हो रहा था। स्पेन की स्टार इस मैच में 21-14, 10-6 से आगे चल रहीं थीं, तभी उनकी किस्मत ने साथ छोड़ दिया और वह अचनाक गिर पड़ीं। यह घटना मैच के दूसरे गेम में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैरोलिना मारिन
- फोटो : twitter
मारिन ने पहला गेम 21-14 से जीता था। दूसरे गेम में वह 10-6 से आगे चल रहीं थीं, तभी दाहिने पैर में उन्हें कुछ दिक्कत हुई। वह शॉट मारने के बाद लड़खड़ा गईं और दर्द से कराहते हुए गिर पड़ीं। मारिन के गिरते ही मेडिकल टीम पहुंची। हालांकि, 31 वर्षीय खिलाड़ी को जैसे ही महसूस हुआ कि वह अब नहीं खेल पाएंगी वह जोर-जोर से रोने लगीं। इसके बाद जियाओ ने उन्हें गले लगाया और दिलासा दिया।
कैरोलिना मारिन
- फोटो : twitter
मारिन को प्रतियोगिता से बाहर होता देख दर्शकों की भी आंखें नम हो गईं। घुटने की चोट के कारण भी मारिन टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पाई थीं। उन्होंने रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। मारिन के बाहर होने से जियाओ को फायदा हो गया है। वह फाइनल में पहुंच गई हैं। उनका सामना अब कोरिया की एन से यंग से सामना होगा।