{"_id":"57de801e4f1c1b1a0aa82316","slug":"paralympic-cyclist-killed-in-rio","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो पैरालंपिक में साइक्लिस्ट की मौत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
रियो पैरालंपिक में साइक्लिस्ट की मौत
बीबीसी
Updated Sun, 18 Sep 2016 05:23 PM IST
विज्ञापन
पैरालंपिक
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो पैरालंपिक में पुरुषों की साइकिल सी 4-5 रोड रेस के दौरान ईरान के एक साइक्लिस्ट की मौत हो गई है। अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति ने कहा है कि 48 वर्षीय बहमान गोल्बर्नेजहद को ट्रैक पर दिल का दौरा पड़ा। समिति के बयान में कहा गया है कि उन्हें पास के उनिमेड रियो अस्पताल में ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बहमान ने 2012 के लंदन ओलंपिक में भी भाग लिया था। यूसीआई के साइक्लिंग गवर्निंग बॉडी के खेल निदेशक पीयर्स जोंस ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द से जल्द जांच पूरी कर ली जाएगी। रियो स्थित पैरालंपिक गांव में ईरान का झंडा आधा झुका दिया गया है।
विज्ञापन
पैरालंपिक खेलों के रविवार को समापन समारोह में कुछ समय के लिए मौन रखा जाएगा। ईरान पैरालंपिक समिति के महासचिव मसूद अशरफी ने कहा कि रविवार को बहमान का शव पूरे सम्मान के साथ ईरान पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बहमान 12 साल से साइकिल चला रहे थे और वे ईरान की पैरालंपिक टीम के बेहतरीन साइक्लिस्ट थे। प्रतियोगिता के दौरान ओलंपिक और पैरालिंपिक खेलों में 1960 में हुए रोम गेम्स में डच साइक्लिस्ट एनमार्क जेंसन के बाद बहमान की मौत की ख़बर आई है।