फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Paralympic Committee of India vice president Satya Prakash named chef de mission for Paris Paralympics

Paralympics: पेरिस पैरालंपिक के लिए भारतीय दल के मिशन प्रमुख की हुई घोषणा, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

Tue, 20 Aug 2024 06:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 20 Aug 2024 06:18 PM IST
सार

सांगवान को पैरालंपिक अभियान के साथ जुड़े रहने का एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव है। मिशन प्रमुख के रूप में वह 84 पैरा खिलाड़ियों के भारत के अब तक के सबसे बड़े दल की अगुआई करेंगे। भारतीय खिलाड़ी 12 खेलों में चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन
Paralympic Committee of India vice president Satya Prakash named chef de mission for Paris Paralympics
सत्य प्रकाश - फोटो : ANI

विस्तार

पेरिस पैरालंपिक का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और इसी कड़ी में भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सांगवान को भारतीय दल का मिशन प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसकी घोषणा मंगलवार को की गई है। सांगवान को पैरालंपिक अभियान के साथ जुड़े रहने का एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव है। मिशन प्रमुख के रूप में वह 84 पैरा खिलाड़ियों के भारत के अब तक के सबसे बड़े दल की अगुआई करेंगे। भारतीय खिलाड़ी 12 खेलों में चुनौती पेश करेंगे। 
विज्ञापन

सांगवान ने कहा, 'यह जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं कि हमारे खिलाड़ियों के पास पैरालंपिक में सफल होने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए आवश्यक सभी चीजें हों।' पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झझारिया ने कहा, सत्य प्रकाश सांगवान एक दशक से अधिक समय से भारतीय पैरालंपिक समिति का अभिन्न अंग रहे हैं। उनका समर्पण और नेतृत्व हमेशा हमारे खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा रहा है। हमें विश्वास है कि मिशन प्रमुख के रूप में उनके मार्गदर्शन में हमारी टीम पेरिस पैरालंपिक 2024 में बड़ी सफलता हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed